फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: विद्यार्थियों ने बनाए आकर्षक मॉडल

Sun, 09 Aug 2026 12:51 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
बाजारशुकुल के कंपोजिट स्कूल हुसैनपुर में तैयार मॉडल दिखाते बच्चे। स्रोत : स्कूल
विज्ञापन
अमेठी सिटी। जिले के विद्यालयों में पढ़ाई के साथ प्रयोग और गतिविधियों के माध्यम से बच्चों को सीखने का अवसर मिल रहा है। बाजारशुकुल के कंपोजिट स्कूल हुसैनपुर, बहादुरपुर के उच्च प्राथमिक विद्यालय तेंदुआ और पीएम श्री अब्दुल्ला बाहरपुर में गतिविधि आधारित शिक्षण कराया गया।
विज्ञापन


कंपोजिट स्कूल हुसैनपुर में स्वतंत्रता दिवस की तैयारियों के तहत लर्निंग बाई डूइंग गतिविधि कराई गई। विद्यार्थियों ने स्वयं सामग्री जुटाकर तिरंगा, इंडिया गेट और सड़क के आकर्षक मॉडल तैयार किए। कक्षा सात की सोनाली, संध्या, रौनक और दिवांकर ने प्रोजेक्ट में प्रतिभाग किया। प्रधानाध्यापक चंद्रशेखर ने कहा कि गतिविधियों से बच्चों की सृजनात्मक क्षमता और आत्मविश्वास बढ़ता है।

उच्च प्राथमिक विद्यालय तेंदुआ में लर्निंग बाई डूइंग लैब शुरू हुई। समेकित शिक्षा के जिला समन्वयक शशिकांत सेन ने लैब का शुभारंभ किया। पीएम श्री अब्दुल्ला बाहरपुर में कक्षा छह से आठ तक के विद्यार्थियों ने आईसीटी लैब, लर्निंग बाई डूइंग और डिजिटल लाइब्रेरी की गतिविधियों में हिस्सा लिया। कक्षा आठ के विद्यार्थियों ने एमएस पेंट पर पेंटिंग बनाई। प्रधानाध्यापक जयप्रकाश सरोज ने कहा कि गतिविधि आधारित शिक्षा से विषयों को प्रयोग के माध्यम से समझना आसान होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें