फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: तहसील में धरने पर अड़े अधिवक्ता

Sat, 14 Feb 2026 12:34 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
मुसाफिरखाना तहसील गेट पर धरना देते अ​धिवक्ता। स्रोत संगठन
विज्ञापन
मुसाफिरखाना। तहसील परिसर में अधिवक्ताओं का धरना शुक्रवार को भी जारी रहा। बार एसोसिएशन के अध्यक्ष वेद प्रकाश शुक्ल के नेतृत्व में वकीलों ने तहसील गेट पर प्रदर्शन कर अपनी मांगों के समर्थन में नारेबाजी की। 30 दिसंबर से चल रही हड़ताल के चलते बैनामा रजिस्ट्री पूरी तरह ठप है, जिससे तहसील का कामकाज प्रभावित हो रहा है।
विज्ञापन




अधिवक्ताओं के आंदोलन के कारण इस सप्ताह के तीन कार्यदिवसों में करीब 36 लाख रुपये के राजस्व का नुकसान बताया जा रहा है। इससे पहले भी दो दिन बैनामा नहीं हो सका था। हड़ताल की जानकारी न होने से बैनामा कराने आने वाले लोग तहसील पहुंचकर मायूस होकर लौटने को मजबूर हो रहे हैं। कई लोग किराये के वाहन से आते हैं, जिससे उनका समय और धन दोनों व्यर्थ हो रहा है।


शुक्रवार को एसडीएम की अदालत में 20, एसडीएम न्यायिक में 64, तहसीलदार में 28 और नायब तहसीलदार मुसाफिरखाना की अदालत में 22 वाद सूचीबद्ध रहे। नायब तहसीलदार जगदीशपुर की अदालत में कोई वाद नहीं लगा। धरने के कारण तहसील गेट पर आवागमन बाधित रहा और परिसर में सन्नाटा पसरा रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें