फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: किशोरी से दुष्कर्म व धर्म परिवर्तन के लिए अपहरण का आरोप

Wed, 22 Jul 2026 11:42 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
विज्ञापन
संग्रामपुर। किशोरी को बहलाकर साथ ले जाने और धर्म परिवर्तन कर दुष्कर्म के मामले में पीड़िता की मां की तहरीर पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज। रिपोर्ट दर्ज करने के बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पीड़िता की मां के मुताबिक बड़गांव गांव निवासी जाबिर 3-4 वर्षों से घर से बाहर आते-जाते उनकी 15 वर्षीय पुत्री का शोषण कर रहा था। विरोध करने पर बेटी का धर्म परिवर्तन कर शादी करने की धमकी देता था। आरोप है कि 20 जुलाई को आरोपी उनकी बेटी को लालच देकर धर्म परिवर्तन कराकर शादी करने के उद्देश्य से साथ ले गया।
इसके बाद महिला ने हरियाणा में नौकरी कर रहे अपने पति को सूचना देकर बेटी की तलाश शुरू की। लेकिन उसका पता नहीं चला। थानाध्यक्ष संजय सिंह ने बताया कि रिपोर्ट दर्जकर जाबिर को गिरफ्तार किया गया है। किशोरी को मेडिकल परीक्षण के लिए भेजा गया है। आरोपी से पूछताछ और आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें