फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: अब्दुल हमीद को प्रदेश टीम में मिला स्थान

Mon, 16 Oct 2023 11:32 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
विज्ञापन
अमेठी। राजकीय इंटर कालेज, टीकरमाफी में तर्कशास्त्र के प्रवक्ता एवं कबड्डी के राष्ट्रीय खिलाड़ी डॉ. अब्दुल हमीद का चयन अखिल भारतीय सिविल सर्विसेज कबड्डी पुरुष प्रतियोगिता की प्रदेश टीम में हुआ है। प्रतियोगिता दिल्ली में सोमवार से शुरू होगी। डॉ. अब्दुल हमीद 14 सदस्यीय कबड्डी टीम का प्रतिनिधित्व करेंगे। प्रतियोगिता 16 से 20 अक्टूबर तक त्यागराज स्टेडियम नई दिल्ली में होगी।
विज्ञापन

इस उपलब्धि पर प्रधानाचार्य राहुल सिंह, ओलंपिक संघ सचिव वेद प्रकाश उपाध्याय, डॉ दिनकर प्रताप सिंह, पंकज दुबे रामकुमार मिश्र, राजेश कन्नौजिया, राकेश कश्यप, बृजलाल कश्यप, राकेश सिंह , नदीम, मनीष ओझा, सर्वेश सिंह साधू'''' नवनीत, महेन्द्र पाल व राज मणि मिश्रा ने खुशी जाहिर की है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें