फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: पूर्व सभासद का जर्जर मकान ढहाते समय मलबे में दबा मजदूर, मौत

Sat, 27 Dec 2025 12:28 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
विज्ञापन
शाहगढ़। गौरीगंज कस्बे में बांदा-टांडा हाईवे किनारे वार्ड नंबर 24 में शुक्रवार को पूर्व सभासद अरुण यादव का जर्जर मकान गिराते समय मलबे में दबने से मुंशीगंज के दांदूपुर गांव निवासी परशुराम (40) की मौत हो गई। हादसे के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन



रामसूरत ने बताया कि उनका भाई परशुराम शुक्रवार सुबह मजदूरी के लिए घर से निकला था। अमेठी के जंगलरामनगर निवासी ठेकेदार रामराज यादव के माध्यम से उसे गौरीगंज के वार्ड नंबर 24 में पूर्व सभासद अरुण यादव के जर्जर मकान को गिराने का काम मिला था। यह मकान करीब 90 वर्ष पुराना बताया जा रहा है। काम के दौरान अचानक जर्जर दीवार भरभराकर गिर गई। दीवार गिरने से परशुराम मलबे में दब गए।


मौके पर मौजूद अन्य मजदूरों ने शोर मचाया। सूचना पर आसपास के लोग और पुलिस मौके पर पहुंची। जेसीबी की मदद से मलबा हटाकर परशुराम को बाहर निकाला गया। गंभीर हालत में उन्हें जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। परशुराम की मौत से पत्नी करम देवी बदहवास हो गई हैं। बेटा अभिषेक और बेटियां नैंसी व दीपांशी का रो-रोकर बुरा हाल है। मां रामरती ने बताया कि बुढ़ापे का सहारा छिन गया। भाई रामसूरत, विनोद कुमार, प्रमोद कुमार और पवन कुमार भी सदमे में हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन



इंस्पेक्टर श्याम नारायण पांडेय ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। तहरीर मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें