फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi: बेगमपुरा एक्सप्रेस से गिरकर युवक की दर्दनाक मौत, पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर विधिक कार्रवाई शुरू की

Thu, 13 Mar 2025 06:22 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, अमेठी

सार

अमेठी में वाराणसी से जम्मूतवी जा रही बेगमपुरा एक्सप्रेस से गिरकर युवक की दर्दनाक मौत हो गई। पुलिस ने मृतक की पहचान उसकी जेब से मिले कार्ड से की।
विज्ञापन
ट्रेन से गिरकर युवक की मौत। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अमेठी के मुसाफिरखाना में वाराणसी से जम्मूतवी जा रही बेगमपुरा एक्सप्रेस से गिरकर युवक की दर्दनाक मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची स्थानीय पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर विधिक कार्यवाही शुरू कर दी है। युवक की पहचान 22 वर्षीय नकछेद पुत्र राम खेलावन वर्मा निवासी इन्हौना के रूप में हुई है।

विज्ञापन


मुसाफिरखाना कोतवाली क्षेत्र के वाराणसी लखनऊ रेल मार्ग स्थित कसथूनी पूरब गांव के पास का है। जहां आज शाम करीब 4:30 बजे वाराणसी से जम्मूतवी जा रही बेगमपुरा एक्सप्रेस से गिरकर एक युवक की दर्दनाक मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची स्थानीय पुलिस ने मृतक की जेब से मिले कार्ड से उसकी पहचान की। 

मृतक इसी जिले के इन्हौना थाना क्षेत्र के सराय गोपी पोस्ट में इन्हौना का रहने वाला 22 वर्षीय नकछेद पुत्र रामखेलावन वर्मा था। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस द्वारा मृतक के परिजनों को भी घटना के विषय में जानकारी देने का प्रयास किया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें