फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: तीसरे दिन 750 उपभोक्ताओं ने कराया पंजीकरण

Wed, 18 Dec 2024 12:24 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
विज्ञापन
अमेठी सिटी। ऊर्जा निगम की ओर से संचालित एकमुश्त समाधान योजना के तहत तीसरे दिन जिले के विद्युत उपकेंद्रों के साथ विभिन्न स्थानों पर लगे शिविर में करीब 750 उपभोक्ताओं ने ओटीएस में पंजीकरण कराया। वहीं, करीब 60 लाख रुपये की राजस्व वसूली और बकाये पर करीब 10000 उपभोक्ताओं के कनेक्शन काटे गए।
विज्ञापन




ऊर्जा निगम की ओर से संचालित एकमुश्त समाधान योजना के तहत जिले में सभी विद्युत उपकेंद्रों के साथ गांव-गांव शिविर आयोजित किए जा रहे हैं। तीसरे दिन सुबह से शाम तक शिविरों में सर्वर की समस्या बनी रही। एक उपभोक्ता का पंजीकरण करने में काफी समय लग रहा था। इस बीच बकायेदारों की कतार लगी रही। मंगलवार को आयोजित शिविर में बकायेदार करीब 750 उपभोक्ताओं ने योजना के तहत अपना पंजीकरण कराया।


करीब 60 लाख रुपये की राजस्व वसूली की गई। ऊर्जा निगम के एक्सईएन व नोडल रोहित सिंह ने बताया कि एक साथ बेवसाइट पर भार पड़ने के कारण सर्वर धीमा चल रहा है। बताया कि इसके संबंध में उच्चाधिकारियों को अवगत कराया गया है। उन्होंने उपभोक्ताओं से अपील की है कि 31 दिसंबर तक पंजीकरण कराकर योजना का शत-प्रतिशत लाभ उठाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें