फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: छह घंटे 55 हजार लोगों को नहीं मिली बिजली

Tue, 12 Nov 2024 01:02 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
विज्ञापन
अमेठी सिटी। ऊर्जा निगम की ओर से अनुरक्षण का कार्य नियमित रूप से किया जा रहा है। सोमवार को गौरीगंज ग्रामीण क्षेत्र में बिजली लाइनों को दुरुस्त किया गया, जिसमें सुबह 10 से शाम चार बजे तक 33 केवी बिजली लाइनों पर अनुरक्षण कार्य किया गया। इस दौरान बिजली गुल रहने से करीब 55 हजार लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन


जिला मुख्यालय गौरीगंज से सटे ग्रामीण क्षेत्रों में सोमवार को ऊर्जा निगम की ओर से अनुरक्षण कार्य किया गया। उपखंड अधिकारी सुनील कुमार ने बताया कि अनुरक्षण कार्य के दौरान करीब 12 पेड़ों की डाल काटी गई। यह पेड़ बिजली लाइन को छू रहे थे। जिससे गंभीर खतरे की आशंका बनी हुई थी। इसी तरह बिजली तारों पर चढ़ी बेलों को भी साफ किया गया। कई जगहों पर पेड़ की टहनियों की छंटाई की गई।

इस तरह कुल छह घंटे तक अनुरक्षण कार्य किया गया। जिसमें मुख्य रूप से गौरीगंज ग्रामीण के पूरबगांव, रामगंज, कौहार, इटौजा पश्चिम, बासूपुर, विशुनदासपुर, हरकपुर, पूरे शुकुलन, गढ़ामाफी, दरपीपुर, अन्नीबैजल, बेलखौर, अर्जुनपुर आदि गांवों में कार्य किया गया। अवर अभियंता अमृत लाल ने बताया कि सोमवार को ग्रामीण क्षेत्र का कार्य पूरा कर लिया गया है।
विज्ञापन



जामो, मुसाफिरखाना में अनुरक्षण कार्य आज
ऊर्जा निगम की ओर से मंगलवार को विद्युत उपकेंद्र जामो व मुसाफिरखाना ग्रामीण क्षेत्र में अनुरक्षण कार्य किया जाएगा। ऊर्जा निगम के उपखंड अधिकारी सुनील ने बताया कि इस दौरान सुबह 10 से शाम चार बजे तक पेड़ कटिंग व लाइन अनुरक्षण से जुड़े हुए कार्य किए जाएंगे। ऐसे में ऊर्जा निगम के उपभोक्ता विद्युत संबंधित सभी कार्य सुबह 10 बजे से पहले ही पूरा कर लें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें