फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चार विधानसभा क्षेत्र में चुनाव लड़ेंगे 51 प्रत्याशी

विज्ञापन
26 : गौरीगंज : नामांकन पत्रों की जांच करते आरओ । -संवाद - फोटो : AMETHI
विज्ञापन
गौरीगंज (अमेठी)। विधानसभा निर्वाचन प्रक्रिया के दौरान बुधवार को चारों-विधानसभा क्षेत्र में नामांकन पत्रों की जांच पूरी हो गई। जांच के दौरान गौरीगंज में नौ, अमेठी में सात व जगदीशपुर में एक प्रत्याशी का नामांकन पत्र विभिन्न कारण से आरओ ने खारिज कर दिया। नामांकन पत्रों की जांच के बाद गौरीगंज में दस, अमेठी व तिलोई में 14-14 तो जगदीशपुर में 13 प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं। शुक्रवार को नाम वापसी के बाद आरओ प्रत्याशियों को चुनाव चिह्न आवंटित करेगा।
विज्ञापन

भारत निर्वाचन आयोग की ओर से जारी विधानसभा निर्वाचन कार्यक्रम के पांचवें चरण में शामिल जिले में बुधवार को विधानसभा वार नामांकन पत्रों की जांच आरओ ने प्रत्याशी/अभिकर्ता की मौजूदगी में की। अमेठी विधानसभा आरओ संजीव कुमार मौर्य ने आयोग की ओर से जारी नामांकन नियमों को पूरा नहीं करने पर बहुजन मुक्ति पार्टी के मुलायम सिंह यादव, लोकदल के सुनील कुमार तथा निर्दलीय प्रत्याशी हरिकेश, भगवानदीन, कालीदीन, अनुराग प्रजापति व कुसुम रानी का नामांकन पत्र खारिज कर दिया। जांच के बाद अमेठी विधानसभा में 14 प्रत्याशी चुनावी मैदान में है।
गौरीगंज विधानसभा आरओ सविता यादव ने भी जांच के दौरान बहुजन मुक्ति पार्टी प्रत्याशी अजय कुमार व रिंकी सरोज, मौलिक अधिकार पार्टी के प्रत्याशी द्वारिका प्रसाद, रिपब्लिकन सेना प्रत्याशी महेश प्रताप सिंह के साथ निर्दलीय प्रत्याशी जिलाजीत, निसार अहमद, रामलाल मिश्र, अनिल कुमार त्रिपाठी व संतोष शर्मा का नामांकन विभिन्न कमियों के कारण खारिज कर दिया। नामांकन पत्रों की जांच के बाद गौरीगंज में दस प्रत्याशियों के बीच चुनाव होगा।
विज्ञापन

जगदीशपुर विधानसभा क्षेत्र में सपा प्रत्याशी के रूप में नामांकन पत्र दाखिल करने वाली रचना कोरी का नामांकन पार्टी चिह्न आवंटन के लिए जारी प्रपत्र नहीं आने के कारण आरओ राकेश कुमार ने निरस्त कर दिया। नामांकन पत्रों की जांच के बाद 13 प्रत्याशी बचे हैं। तिलोई विधानसभा क्षेत्र की आरओ शिवानी सिंह ने बताया कि जांच में सिर्फ दाखिल 14 नामांकन पत्र वैध मिले हैं। नामांकन पत्र की जांच प्रक्रिया पूरी होने के बाद अमेठी व तिलोई विधानसभा क्षेत्र में 14-14 तो जगदीशपुर में 13 तथा गौरीगंज में दस प्रत्याशी शेष हैं।
कल आवंटित होंगे चुनाव चिह्न
शुक्रवार को दोपहर तीन बजे तक नामांकन पत्रों की जांच पूरी होने के बाद शेष बचे प्रत्याशियों को आरओ चुनाव चिह्न आवंटित करेंगे। उप जिला निर्वाचन अधिकारी राजकुमार दुबे ने बताया कि नामांकन पत्रों की जांच पूरी हो चुकी है। शुक्रवार को नाम वापसी के बाद प्रत्याशियों को चुनाव चिह्न आवंटित किया जाएगा।
विज्ञापन

गौरीगंज विधानसभा क्षेत्र में इनके नामांकन वैध
नाम - पार्टी
फतेह बहादुर - कांग्रेस
चंद्र प्रकाश मिश्र - भाजपा
राकेश प्रताप सिंह - सपा
रामलखन शुक्ल - बसपा
चौधरी नफीस - जनसत्ता दल लोकतांत्रिक
शिव प्रसाद कश्यप - आम आदमी पार्टी
मो. हमन लहरी - लोक दल
सरिता - निर्दलीय
तौफीक अहमद - निर्दलीय
हरिबख्श - निर्दलीय
इनके नामांकन पत्र हुए खारिज
अजय कुमार - बहुजन मुक्ति पार्टी
रिंकी सरोज - बहुजन मुक्ति पार्टी
द्वारिका प्रसाद - मौलिक अधिकार पार्टी
जिलाजीत - निर्दलीय
महेश प्रताप सिंह - रिपब्लिकन सेना
निसार अहमद - निर्दलीय
रामलाल मिश्र - निर्दलीय
अनिल कुमार त्रिपाठी - निर्दलीय
संतोष शर्मा - निर्दलीय
अमेठी विधानसभा क्षेत्र में इनके पर्चे वैध
नाम - पार्टी
आशीष शुक्ल - कांग्रेस
डॉ. संजय सिंह - भाजपा
महाराजी देवी - सपा
रागिनी तिवारी - बसपा
कृष्ण कुमार - जन अधिकार पार्टी
रामराज - मौलिक अधिकार पार्टी
पवन जायसवाल - निर्दलीय
अशोक कुमार - निर्दलीय
राजू - विकासशील इंसान पार्टी
डॉ. प्रदीप शुक्ल - डेमोक्रेटिव फ्रंट
शत्रुंजय प्रताप - लोक पार्टी
संजय सिंह - निर्दलीय
अंजू पाल - राष्ट्रीय उदय पार्टी
अनुराग शुक्ल - आम आदमी पार्टी
अमेठी में इनके नामांकन पत्र निरस्त
मुलायम सिंह यादव - बहुजन मुक्ति पार्टी
सुनील यादव - लोकदल
हरिकेश - निर्दलीय
भगवानदीन - निर्दलीय
कालीदीन - निर्दलीय
अनुराग प्रजापति - निर्दलीय
कुसुम रानी - निर्दलीय
जगदीशपुर विधानसभा क्षेत्र में वैध नामांकन
नाम - पार्टी
विजय पासी - कांग्रेस
सुरेश कुमार - भाजपा
विमलेश सरोज - सपा
जितेंद्र कुमार - बसपा
तिलकराज - आम आदमी पार्टी
दिनेश कुमार - जनता दल यूनाइटेड
बाबूलाल - इंडिया प्रजा बंधु पार्टी
सियाराम - विकासशील इंसान पार्टी
आसिदा - निर्दलीय
पुत्तीलाल - निर्दलीय
महेंद्र रावत - निर्दलीय
हरिश्चंद्र - निर्दलीय
सुशील कुमार - निर्दलीय
जांच के सिर्फ सपा प्रत्याशी के रूप में नामांकन करनी वाली रचना कोरी का नामांकन पत्र सपा का अधिकृत पत्र नहीं मिलने से खारिज किया गया है।
तिलोई में सभी नामांकन पत्र जांच में वैध मिले
नाम - पार्टी
प्रदीप सिंघल - कांग्रेस
मंयकेश्वर शरण सिंह - भाजपा
मो. नईम - सपा
रघुवंश कुमार दुबे - बसपा
अमरनाथ पांडेय - आम आदमी पार्टी
मनोज कुमार - अखिल भारतीय जनसत्ता
रामसनेही - राष्ट्रीय समाज पार्टी
सुधीर सिंह - निर्दलीय
राजकुमार - निर्दलीय
मुकेश कुमार - निर्दलीय
मो. मासूम - निर्दलीय
हरिनाम सिंह - निर्दलीय
ऊषा - निर्दलीय
संदीप - निर्दलीय
...................................................................
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें