फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मास्क न लगाने पर जिले में 391 लोगों से वसूला जुर्माना, पुलिस की कार्रवाई से हड़कंप

Mon, 22 Jun 2020 05:19 PM IST
लखनऊ ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अमेठी
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन

अमेठी जिले में रविवार को 643 वाहनों का ई-चालान किया गया तो 391 लोगों से मास्क न पहनने के कारण जुर्माना वसूला गया। पुलिस की कार्रवाई से हड़कंप मच गया। इस दौरान पुलिस ने लोगों से बचाव के नियमों का पालन करते हुए कोरोना से सुरक्षित रहने की अपील की।

विज्ञापन


कोविड-19 से बचाव के लिए अनलॉक वन में जारी निर्देशों का कड़ाई से पालन कराने के लिए शासन के निर्देश पर पुलिस विभाग इन दिनों विशेष चेकिंग अभियान चला रहा है। जिले की पुलिस अधीक्षक डॉ. ख्याति गर्ग के निर्देश पर रविवार देर शाम पुलिस ने चेकिंग के दौरान नियम तोड़ने वाले लोगों के 643 वाहनों का ई-चालान करते हुए 5,99,300 रुपये तो मास्क का प्रयोग नहीं करने तथा सार्वजनिक स्थान पर थूकने वाले 391 लोगों से 39,100 का जुर्माना वसूला।

इसी तरह डीएम की ओर से जारी निर्देशों का उल्लंघन करने वाले 47 लोगों का चालान करते हुए 11,750 रुपये शमन शुल्क वसूला गया। इस दौरान कर्मियों ने लोगों से कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए मास्क का प्रयोग करने की अपील करते हुए सावधानी बरतने को कहा। पुलिस की कार्रवाई से लोगों में हड़कंप मचा रहा।
विज्ञापन


बता दें कि उत्तर प्रदेश में कोरोना संक्रमितों की संख्या में तेजी से इजाफा हो रहा है। हालांकि, मरीजों के ठीक होने के दर भी काफी तेज है। प्रदेश में अब तक 10,995 मरीजों को ठीक होने के बाद डिस्चार्ज किया जा चुका है। सोमवार को इटावा में 17, सिद्धार्थनगर में 15, मैनपुरी में 14 नए मरीज मिले हैं। जिसके बाद संक्रमितों की संख्या 17,814 पहुंच गई है।

यूपी के प्रमुख सचिव स्वास्थ्य अमित मोहन प्रसाद ने सोमवार को बताया कि आरोग्य सेतु ऐप से जनरेट अलर्ट से कुल 89520 लोगों को कंट्रोल रूम से कॉल किया गया। इनमें से 168 लोग संक्रमित हैं जो अपना इलाज करवा रहे हैं। 3421 लोगों को क्वारंटाइन में रखा गया है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें