फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: बोर्ड परीक्षा के लिए 2,905 शिक्षकों की लगी ड्यूटी

Sun, 11 Feb 2024 12:48 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
विज्ञापन
अमेठी सिटी। यूपी बोर्ड की हाईस्कूल व इंटरमीडिएट की परीक्षा के लिए 2905 कक्ष निरीक्षकों को जिम्मेदारी दी गई है। परीक्षा के दौरान कक्ष निरीक्षकों को परिचय पत्र के साथ आधार कार्ड रखना अनिवार्य कर दिया गया है। परिचय पत्र भी जारी कर दिए गए हैं।
विज्ञापन

जिले में बोर्ड परीक्षा के लिए कुल 83 केंद्र बनाए गए हैं। 22 फरवरी से नौ मार्च तक होने वाली परीक्षा के लिए 2905 शिक्षक लगाए जा रहे हैं। इसके लिए फोटोयुक्त परिचय पत्र पर नाम, विद्यालय का नाम, पढ़ाए जाने वाले विषय का नाम, शैक्षिक योग्यता आदि का पूर्ण विवरण व क्यूआर कोड सहित परिचय पत्र जारी कर दिया गया है।
40 परीक्षार्थी पर दो कक्ष निरीक्षक एवं 41-60 परीक्षार्थियों तक तीन कक्ष निरीक्षक नियुक्त रहेंगे। परीक्षा केंद्र पर 50 प्रतिशत कक्ष निरीक्षक बाहरी रखे जाएंगे। जिस दिन, जिस विषय की परीक्षा होगी, उस सत्र में उस विषय के शिक्षक की ड्यूटी कक्ष निरीक्षक के रूप में नहीं लगाई जाएगी।
विज्ञापन



बोर्ड परीक्षा में निर्देशों का होगा पालन

परीक्षा में पारदर्शिता को देखते हुए कक्ष निरीक्षकों के लिए बार कोड युक्त पहचान पत्र बोर्ड कार्यालय से जारी किया गया है। कॉलेज अपनी लाॅगिन आईडी व पासवर्ड से परिचय पत्र अपलोड कर अंकित प्रविष्टियों को सत्यापन कर वितरित करेंगे।
विज्ञापन

- रीता सिंह, डीआईओएस
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें