फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिना मान्यता संचालित 21 विद्यालय होंगे बंद

विज्ञापन
विज्ञापन
जगदीशपुर (अमेठी)। शिक्षा माफिया क्षेत्र में बड़ी संख्या में अवैध स्कूलों का संचालन कर रहे हैं। स्कूल चलो अभियान के दौरान इस बात का पता चलने के बाद बेसिक शिक्षा विभाग ने कड़ा रुख अख्तियार किया है। बीईओ ने बिना मान्यता संचालित 21 स्कूल प्रबंधन को नोटिस जारी कर अपने शिक्षण संस्थान को तत्काल बंद करने का निर्देश दिया है। नोटिस मिलते ही स्कूल बंद नहीं होने की दशा में सभी के खिलाफ केस दर्ज कराने की भी चेतावनी दी गई है।
विज्ञापन

क्षेत्र में बड़ी संख्या में बिना मान्यता विद्यालयों का संचालन हो रहा है। कई प्राथमिक की मान्यता लेकर जूनियर हाईस्कूल तो कई जूनियर की मान्यता लेकर हाईस्कूल व इंटर तक की कक्षाएं संचालित कर रहे हैं। कई ऐसे भी हैं जो बिना मान्यता लिए ही संचालित हो रहे हैं। ऐसे विद्यालयों के बच्चों के नाम मान्यता प्राप्त स्कूलों में दर्ज कराए जाते हैं।
इस वर्ष चल रहे नामांकन अभियान के दौरान ऐसे मामलों के सामने आने के बाद बेसिक शिक्षा विभाग ने कड़ा रुख अख्तियार किया है। पूरे क्षेत्र से जानकारी मिलने के बाद बीईओ सतीश सिंह ने 21 स्कूलों के प्रबंधन को नोटिस जारी कर विद्यालयों का संचालन बंद करने को कहा है। यह भी कहा है कि स्कूलों को बंद करने से पहले उन विद्यालयों के बच्चों को नजदीक के परिषदीय विद्यालय में प्रवेश दिलाया जाए।
विज्ञापन

आदेश नहीं मानने वाले विद्यालय संचालकों को आदेश की अवहेलना की स्थिति में सुसंगत धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कराने की चेतावनी भी दी गई है। बीईओ ने बताया कि जिन विद्यालयों को संचालन बंद करने का नोटिस दिया गया है उनमें 19 जूनियर हाईस्कूल और दो प्राथमिक स्कूल हैं।
इन विद्यालयों को जारी हुआ नोटिस
ब्लॉक क्षेत्र के जिन स्कूलों को बंद करने का नोटिस दी गया है उनमें मदरसा लोढीयावां, मौर्य पब्लिक स्कूल पूरे लाला, यादव पब्लिक स्कूल बगाही, बीके कानवेंट पब्लिक स्कूल वारिसगंज, ईजी पब्लिक स्कूल वारिसगंज, मसूद साइंस इंटर कॉलेज कैमा, न्यू लाइट पब्लिक स्कूल वारिसगंज, जीडीएम पब्लिक स्कूल टांडा, छपरा कॉलेज पश्चिम गांव, आरके इंटरनेशनल स्कूल कठौरा, आई विल पब्लिक स्कूल हसनपुर, बाबा गोपालदास मद्दूपुर उमरवल, बीएल एकेडमी कटेहटी, डीवी कान्वेंट पब्लिक स्कूल शुकुल बाजार रोड रानीगंज, एएस के पब्लिक स्कूल पश्चिम गांव रानीगंज, संत विनोबा भावे जगदीशपुर रोड रानीगंज, राजीव गांधी पब्लिक स्कूल रानीगंज, एमजीएस पब्लिक स्कूल रानीगंज, न्यू मांटेंसरी पब्लिक स्कूल कमरौली, गोल्डन वैली जगदीशपुर तथा डीजे कान्वेंट जगदीशपुर शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें