फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: दिवाली व छठ पर चलेंगी 20 अतिरिक्त बसें

Sun, 19 Oct 2025 12:45 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
विज्ञापन
अमेठी सिटी। दीपावली और छठ पर्व पर यात्रियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए रोडवेज प्रशासन ने बस सेवा को सुचारू बनाने की तैयारियां तेज कर दी हैं। अमेठी डिपो से दिल्ली, लखनऊ, कानपुर, सुल्तानपुर और आजमगढ़ सहित कई प्रमुख रूटों पर 20 अतिरिक्त बसें चलाई जाएंगी।
विज्ञापन



डिपो प्रशासन ने 19 से 25 अक्तूबर तक विशेष बस सेवा योजना लागू करने का निर्णय लिया है। इन अतिरिक्त बसों से यात्रियों को त्योहारों पर घर पहुंचने में सहूलियत मिलेगी। एआरएम काशी प्रसाद ने बताया कि दिल्ली के लिए चार, कानपुर के लिए चार, लखनऊ के लिए छह, सुल्तानपुर के लिए तीन और आजमगढ़ के लिए तीन अतिरिक्त बसें चलाई जाएंगी। इसके अतिरिक्त गोरखपुर, मऊ, बलिया के लिए बसें संचालित करने की योजना बनाई गई है।



उन्होंने बताया कि यात्रियों की संख्या के अनुसार अतिरिक्त बसों की संख्या और बढ़ाई जा सकती है। पर्व के दौरान चालकों और परिचालकों की सभी छुट्टियां रद्द कर दी गई हैं। एआरएम ने कहा कि सेवा के दौरान बेहतर प्रदर्शन करने वाले चालकों और परिचालकों को प्रोत्साहन राशि भी दी जाएगी। पर्व के दौरान किसी भी रूट पर बसों की कमी न हो, इसके लिए सभी प्रबंध पूरे कर लिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें