फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

2.62 किसानों को नए साल पर मिलेगा तोहफा

विज्ञापन
विज्ञापन
गौरीगंज (अमेठी)। साल के पहले दिन जिले के 2,62,967 किसानों को प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि का तोहफा मिलेगा। इन किसानों के खाते में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एक जनवरी को धनराशि का अंतरण करेंगे। गौरतलब होगा कि योजना के तहत पंजीकृत 3,33,466 किसानों में 2,89,737 किसान पात्र मिले थे। पात्र किसानों मेें 6672 विभिन्न कारणों से अपात्र तो 18,102 किसानों का डाटा मिसमैच होने खाते में राशि का अंतरण नहीं हो सकेगा।
विज्ञापन

किसानों की आर्थिक परेशानी दूर करने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने फरवरी 2019 में किसान सम्मान योजना शुरू की थी। योजना से किसानों को लाभान्वित करते हुए सरकार एक वर्ष में तीन बार दो-दो हजार रुपये उनके खातों में भेज रही है। योजना के तहत जिले में 3,33,466 किसानों ने पंजीकरण कराया था। पंजीकृत किसानों में से 2,89,737 किसानों को जोड़ते हुए अनुदान राशि उनके बैंक खाते में अंतरित की गई।
इसी बीच योजना में अपात्रों के लाभान्वित होने का मामला प्रकाश में आया तो जांच कराई गई। जांच में 2734 आयकर दाता के सम्मान निधि का लाभ लेने के साथ ही पांच मृतक व 3698 किसानों के गलत खाते में भुगतान, 192 इनवैलिड आधार तथा 44 अन्य कारणों से अपात्रों के लाभान्वित होने का मामला प्रकाश में आया।
विज्ञापन

सिंतबर माह में किस्त निर्गत करने के बाद अपात्रों से रिकवरी की कवायद तेज करते हुए पात्रों को अगली किस्त के भुगतान की संस्तुति विभाग ने की थी। विभाग की संस्तुति पर साल 2022 के पहले दिन 2,62,967 किसानों के खाते में दो हजार रुपये अंतरित किए जाएंगे। साल के पहले दिन आर्थिक तोहफा मिलने की उम्मीद से किसान प्रसन्न हैं। योजना में 18,102 किसानों के डाटा मिसमैच होने की जानकारी प्रकाश में आने के बाद विभाग किसानों का डाटा सही कर उन्हें भी योजना से लाभान्वित करने की कोशिश में जुटा है।
सभी को लाभ दिलाने का प्रयास
जिला कृषि अधिकारी अखिलेश पांडेय ने बताया कि योजना के तहत पात्र शत-प्रतिशत किसानों को लाभ मिल सके इसके लिए लगातार डाटा में सुधार की कार्यवाही की जा रही है। योजना से वंचित किसानों से कृषि अधिकारी ने अपील करते हुए कहा कि वे अपने नजदीकी बीज गोदाम से संपर्क कर अपनी त्रुटियों को दूर कराने में सहयोग करें ताकि उनके भी खाते में सम्मान निधि का अंतरण किया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें