फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: मेले में 1925 मरीजों का इलाज

Mon, 06 Apr 2026 12:12 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
जेठूमवई पीएचसी पर आयोजित आरोग्य मेले में मरीज का इलाज करते डॉक्टर। -संवाद
विज्ञापन
अमेठी सिटी। जिले की सभी 30 पीएचसी में रविवार को मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेला आयोजित हुआ, जिसमें 1925 मरीजों का परीक्षण कर इलाज किया गया। वहीं गंभीर मिले 12 मरीजों को सीएचसी रेफर किया गया।
विज्ञापन



गौरीगंज सीएचसी के जेठू मवई स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर डॉ. पीतांबर कनौजिया की मौजूदगी में जन आरोग्य मेला लगा। सुबह करीब 11:35 बजे मेले में चिकित्सक श्रद्धा सिंह, आयुष के डॉ. राजीव कुमार, कंतलाल गौढ़, लैब सहायक अखिलेश तिवारी, अजय, एएनएम अनीता सिंह, कल्पना, सीएचओ अर्पिता यादव, सीमा आदि मौजूद रहीं। इस समय तक मेले में कुल पहुंचे 15 मरीजों में से सात मरीजों की जांच हो चुकी थी।

यहां इलाज कराने पहुंचीं सीतारामपुर निवासी पुष्पा ने चिकित्सक को बताया कि साहब...पेट दर्द के साथ शरीर में छोटी गांठ निकल रही है। निजी चिकित्सक के साथ ही सरकारी अस्पताल में भी इलाज कराया, मगर आराम नहीं मिल रहा है। चिकित्सक ने दवा देने संग खानपान में सावधानी बरतने की सलाह दी है। मरीज कुसुमा देवी ने बताया कि कई दिनों से बुखार संग सिर दर्द की समस्या बनी हुई है। निजी चिकित्सक के यहां से दवा ली, लेकिन आराम नहीं मिला। चिकित्सक ने जांच कराने के बाद दवा दी है।
विज्ञापन



नंदकुमार ने बताया कि सिर दर्द होने के साथ ही आंखों से पानी गिरता है। चिकित्सक ने दवा देने संग जिला अस्पताल में आंखों की जांच कराने की सलाह दी है। मवईगांव की मनीषा ने बताया कि वह कई दिनों से जुकाम, बुखार से पीड़ित हैं। घरेलू उपचार किया, लेकिन आराम नहीं मिला। आज यहां मेले में चिकित्सक को दिखाया है। उन्होंने दवा देने के साथ ही खानपान में सावधानी बरतने की सलाह दी है।


राजाफत्तेपुर स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में डॉ. उमाशंकर की मौजूदगी में आयोजित जन आरोग्य मेले में मरीजों का परीक्षण कर इलाज किया गया। इसके अलावा जिले के अन्य पीएचसी में आयोजित मेले में चिकित्सकों ने मरीजों का उपचार कर उन्हें विभिन्न बीमारियों के प्रति सावधानी बरतने आदि को लेकर जागरूक किया। वहीं सीएमओ डॉ. अंशुमान सिंह ने अलाईपुर व सरेसर स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर आयोजित मेले का निरीक्षण किया। इस दौरान मेले में सभी चिकित्सक व कर्मी मौजूद मिले।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें