फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

187 परीक्षार्थियों ने छोड़ी बीएड संयुक्त प्रवेश परीक्षा

विज्ञापन
विज्ञापन
गौरीगंज (अमेठी)। जिले के छह केंद्रों पर बीएड प्रवेश परीक्षा रविवार को हुई। 187 अभ्यर्थियों ने परीक्षा से किनारा काट लिया।
विज्ञापन

जिले में आरआरपीजी कॉलेज अमेठी में ‘ए’ व ‘बी’ के नाम से दो केंद्र के साथ ही राजकीय महिला पॉलीटेक्निक अमेठी, जीजीआईसी मुसाफिरखाना, एएच इंटर कॉलेज मुसाफिरखाना व इंदिरा गांधी पीजी कॉलेज को केंद्र बनाया गया था। दो पाली की परीक्षा में 18 सौ परीक्षार्थी बचाव के साथ परीक्षा दे सकें इसके लिए प्रवेश द्वार पर थर्मल स्क्रीनिंग व सैनिटाइेजशन के इंतजाम किए गए थे।
विज्ञापन

रविवार को परीक्षा में शामिल होने के लिए आवंटित 18 सौ परीक्षार्थियों में से 187 अनुपस्थित रहे। सभी केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरे के अलावा पर्यवेक्षक व स्टेटिक मजिस्ट्रेट लगाए गए थे। जिला प्रशासन की ओर से गठित दो उड़ाका दल भी लगातार परीक्षा का निरीक्षण करते रहे। डीआईओएस जयकरन लाल वर्मा ने बताया जिले में परीक्षा शांतिपूर्वक संपन्न हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें