फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पांच सिपाही समेत 17 मिले कोरोना पॉजिटिव

विज्ञापन
विज्ञापन
गौरीगंज (अमेठी)। पूर्व में एकत्र कोविड-19 के सैंपल की रविवार देर रात आई जांच रिपोर्ट में अलग-अलग स्थानों पर तैनात पांच सिपाही समेत 17 लोग कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। डीएम ने मरीजों को अस्पताल में भर्ती कराते हुए टीम गठित कर राहत व बचाव कार्य शुरू करने का निर्देश दिया है।
विज्ञापन

डीएम के निर्देश पर सोमवार को टीम ने संक्रमित क्षेत्र की सीमा सील कर सैनिटाइजेशन के साथ संक्रमितों के निकट संपर्क में आए लोगों की तलाश शुरू कर दी है। जिला प्रशासन के निर्देश पर पिछले 23, 24 व 26 जुलाई को 470 संदिग्धों के नमूने लिए गए थे। रविवार देर रात मिली रिपोर्ट में 453 की रिपोर्ट निगेटिव मिली।
साथ ही डायल-112 में कार्यरत सिपाही दुर्गा प्रसाद व चंद्रप्रकाश के साथ गौरीगंज थानेे में कार्यरत सिपाही मौसम पटेल तथा पुलिस लाइन में तैनात सिपाही शिवानी तथा मुसाफिरखाना थाने में तैनात नीलेेश शर्मा व शाहगढ़ ब्लॉक के बहोरखा गांव की एक महिला, गौरीगंज स्थित महेंद्रा एजेंसी में कार्यरत एक महिला, अन्नी बैजल का एक युवक व दुर्गन भावनी का अधेड़, बाजार शुकुल ब्लॉक के काजीपुर गांव की एक महिला, जगदीशपुर के निहालगढ़ कस्बे की एक महिला व तीन युवक, रामलीला मैदान का एक युवक तथा अमेठी के केदार गांव निवासी एक महिला कोरोना पॉजिटिव मिले।
विज्ञापन

रिपोर्ट मिलने केे बाद डीएम अरुण कुमार ने सभी संक्रमित मरीजों को इलाज के लिए लेवल-1 अस्पताल में भर्ती कराते हुए संक्रमित क्षेत्र को कंटनेमेंट जोन घोषित कर प्रोटोकाल के तहत कार्रवाई के लिए मजिस्ट्रेट की अगुवाई में टीम गठित की है। गठित टीम ने सोमवार को संक्रमित क्षेत्र को सील कर गांव-गलियों का सैनिटाइजेशन करते हुए संक्रमित के संपर्क में आए लोगों की पहचान के साथ अन्य कार्रवाई करते हुए आवश्यक वस्तुओं की डोर स्टेट डिलीवरी व्यवस्था शुरू कर दी है।
नहीं सील हुआ गौरीगंज थाना
शहर स्थित थाना परिसर में डायल 112 का कार्यालय संचालित होने तथा थाने के साथ डायल-112 के दो सिपाही के कोरोना पॉजिटिव मिलने के बाद भी सोमवार को थाना सील नहीं किया गया। आम दिनों की तरह लोगों का थाने में आना-जाना बना रहा तो संक्रमण नियंत्रण के लिए प्रोटोकाल के तहत कोई कार्रवाई नहीं की गई। सीओ गौरीगंज अर्पित कपूर ने बताया कि रात में रिपोर्ट मिलने के बाद थाने में सैनिटाइजर का छिड़काव किया गया है। अन्य कार्रवाई नवागत एसपी से वार्ता के बाद अन्य प्रोटोकाल के तहत कार्रवाई की जाएगी।
सील किया गया बीईओ कार्यालय
बाजार शुकुल (अमेठी)। स्थानीय विकासखंड मुख्यालय पर संचालित खंड शिक्षाधिकारी कार्यालय परिसर में इन दिनों शिक्षक अभिमुखीकरण ऑनलाइन प्रशिक्षण कार्यक्रम संचालित हो रहा है। इसमें 24 जुलाई को एक प्राथमिक स्कूल के प्रधानाध्यापक ने प्रतिभाग किया था। शनिवार देर रात आई रिपोर्ट में प्रधानाध्यापक के कोरोन पॉजिटिव होने की सूचना सार्वजनिक होने के बाद विभाग में हड़कंप मचा गया।
जानकारी होने के बाद बीईओ ओमप्रकाश मिश्र ने मामले की जानकारी बीएसए विनोद कुमार मिश्र को देते हुए परिसर को सील कराते हुए अग्रिम निर्देश तक ऑनलाइन प्रशिक्षण कार्य स्थगित कर दिया है। बीईओ ने बताया कि संक्रमित के संपर्क में आए लोगों की सैपलिंग कराने के साथ परिसर को सैनिटाइज कराया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें