फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसीएमओ व चिकित्सक समेत आठ कोरोना संक्रमित

विज्ञापन
विज्ञापन
गौरीगंज (अमेठी)। कोविड-19 संक्रमण पर नियंत्रण के लिए संभावित 400 लोगों की सैपलिंग करवाई गई तो रिपोर्ट में एसीएमओ/जिला क्षय रोग अधिकारी व एक चिकित्सक समेत आठ लोग कोरोना पॉजिटिव मिले। शनिवार देर रात आई रिपोर्ट के बाद जिला प्रशासन में हड़कंप मचा गया। संक्रमण को नियंत्रित करने के लिए बचाव कार्य शुरू करते हुए सभी को जिला अस्पताल में भर्ती कर इलाज शुरू करा दिया गया है। संक्रमित क्षेत्र को सील कर सैनिटाइजर करते हुए आवश्यक वस्तु की डोर स्टेप डिलीवरी व्यवस्था सुनिश्चित करते हुए मजिस्ट्रेट की अगुवाई में टीम गठित कर निगरानी की जा रही है।
विज्ञापन

पांच मई से जिले में शुरू हुआ कोरोना संक्रमित मरीजों के मिलने के सिलसिले के बाद जिला प्रशासन नियंत्रण के लिए विशेष सर्तकता बरता रहा है। संक्रमित की पहचान कर इलाज करवाने तथा संक्रमण नियंत्रण के लिए लगातार सैंपलिंग कराई जा रही है। 22, 23 व 25 जुलाई को जांच के लिए भेजी गई 400 लोगों की रिपोर्ट शनिवार देर रात जिला प्रशासन को मिली। रिपोर्ट में 392 की रिपोर्ट निगेटिव तो एसीएमओ डॉ. बृजलाल, सिंहपुर सीएचसी के चिकित्सक डॉ. संतोष गुप्ता के साथ भादर के वैधकिपुर व मुसाफिरखाना के नेवादा की एक-एक महिला, बाजारशुकुल के सत्थिन गांव, जगदीशपुर के उतेलवा, संग्रामपुर के बडग़ांव तथा अमेठी के कटराराजा हिम्मत सिंह सिंह के एक-एक युवक कोरोना संक्रमित मिले। इतना ही नहीं लेवल- वन अस्पताल में भर्ती दस मरीज सही होने पर डिस्चार्ज कर दिए गए।
रिपोर्ट मिलने के बाद डीएम अरुण कुमार ने संक्रमित मिले लोगों के निवास स्थान के परिधि को कंटेनमेंट जोन घोषित करते हुए प्रोटोकाल के तहत कार्यवाही के लिए मजिस्ट्रेट की अगुवाई में संयुक्त टीम गठित कर दी है। गठित टीमें रविवार को संक्रमित क्षेत्र को सील कर सैनिटाइजर छिड़काव के साथ संक्रमित के संपर्क में आए लोगों को चिन्हित करते हुए थर्मल स्क्रीनिंग कर उनकी सैंपलिंग करवाई। डीएम ने बताया कि जिले में अब तक 381 लोग कोरोना संक्रमण की चपेट में आ चुके है। जिसमें दो की मौत हो गई है तो 347 मरीज इलाज के बाद सही हो चुके है। वर्तमान में जिले में 32 कोरोना संक्रमित हैं जिनका इलाज अस्पताल में चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें