फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: मेले में 1680 मरीजों का इलाज

Mon, 18 May 2026 12:18 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
 गौरीगंज के सैठा पीएचसी पर आयोजित आरोग्य मेले में मरीज का इलाज करते डॉक्टर। -संवाद
विज्ञापन
अमेठी सिटी। जिले के 30 प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों में रविवार को जन आरोग्य मेला आयोजित हुआ। मेले में 1680 मरीजों का परीक्षण कर उपचार किया गया, जबकि गंभीर हालत वाले 19 मरीजों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया। मेले में पहुंचे अधिकांश मरीज बुखार, पेटदर्द और दस्त से पीड़ित मिले।
विज्ञापन




गौरीगंज के सैंठा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर दोपहर 11:10 बजे डॉ. यश त्रिपाठी के कक्ष में पहुंचे सैंठा गांव निवासी राम समुझ ने बताया कि 15 दिनों से बुखार के साथ जोड़ों में दर्द हो रहा है। बाहर से दवा लेने के बाद भी आराम नहीं मिला। डॉक्टर ने जांच कर दवा दी है। इसी बीच पहुंचीं विद्या देवी ने बताया कि दो दिन से पेट दर्द और गैस की समस्या से परेशान हैं। निजी इलाज और घरेलू उपाय के बाद भी राहत नहीं मिली। चिकित्सक ने दवा के साथ खान-पान में सावधानी बरतने की सलाह दी।


डॉ. महेंद्र कनौजिया के कक्ष में पहुंचीं झनक्का देवी ने बताया कि शनिवार शाम से पेट दर्द, दस्त और गैस की समस्या है। चिकित्सक ने दवा देने के साथ ओआरएस घोल पीने और ज्यादा पानी लेने की सलाह दी। छेदीराम का पुरवा निवासी मालती देवी ने बताया कि दो दिन से बुखार के साथ हाथ-पैर में दर्द बना हुआ है। चिकित्सक ने जांच कर दवा दी और धूप से बचाव की सलाह दी।
विज्ञापन



शिवकुमारी ने बताया कि आठ दिनों से भूख नहीं लग रही है और हाथ-पैर में दर्द है। चिकित्सक ने जांच के बाद दवा देने के साथ खानपान पर विशेष ध्यान देने की सलाह दी। मेले में 12:20 बजे तक पहुंचे 53 मरीजों में 25 का परीक्षण किया गया। आयुष चिकित्सक, नर्सिंग ऑफिसर, फार्मासिस्ट और अन्य स्वास्थ्य कर्मी मौजूद रहे। अन्य प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर भी मरीजों की जांच कर दवा दी गई और लू व मौसमी बीमारियों से बचाव के उपाय बताए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें