फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक सिपाही समेत 14 मिले कोरोना संक्रमित

विज्ञापन
विज्ञापन
अमेठी। कोविड-19 के मरीजों की संख्या जिले में लगातार बढ़ रही है। रविवार देर रात जिला प्रशासन को मिली 346 लोगों की जांच रिपोर्ट में कोविड-19 के 14 नए मरीज मिले। पॉजिटिव मिले लोगों में पीपरपुर थाने का एक सिपाही भी शामिल है। डीएम ने संक्रमित क्षेत्रों को कंटेनमेंट जोन घोषित करते हुए प्रोटोकाल के तहत कार्य करने के लिए संयुक्त टीम गठित कर दी है।
विज्ञापन

जिला प्रशासन को रविवार देर रात पिछले आठ, 13, 14, 15, व 16 तारीख में लिए गए सैंपल में से 346 लोगों की जांच रिपोर्ट प्राप्त हुई। इसमें 14 लोगों में कोविड-19 के संक्रमण की पुष्टि हुई।
पॉजिटिव मिले लोगों में भेटुआ के गंगहुआ का 65 वर्षीय बुजुर्ग, शहर के वार्ड संख्या-16 का 45 वर्षीय अधेड़, सिंहपुर के उसरहा गांव की मां और उसकी दो वर्षीय मासूम बेटी, अमेठी के पांडेयपुर का एक युवक, पीपरपुर थाने का एक सिपाही, संग्रामपुर के रानीपुर गांव का एक युवक, जगदीशपुर के दो युवक, अमेठी शहर का एक अधेड़ व एक युवक, फुरसतगंज के एयरपोर्ट पर नौकरी करने वाला एक कर्मचारी, जामो के पूरे गुरौली गांव की एक महिला तथा बहादुरपुर का एक अधेड़ शामिल है।
विज्ञापन

रिपोर्ट मिलने के बाद डीएम अरुण कुमार ने संक्रमित मिले मरीजों के मोहल्लों व गांवों को कंटेनमेंट जोन घोषित करते हुए प्रोटोकाल के तहत बचाव कार्य के लिए टीम गठित की है। डीएम के निर्देश पर गठित टीमें सोमवार को संक्रमितों के गांव व मोहल्लों को सील करते हुए सैनिटाइजर छिड़काव, थर्मल स्क्रीनिंग व उनके क्लोज कॉन्टेक्ट में आए लोगों की सूचना संकलित करते हुए संभावित लोगों की सैंपलिंग करने में जुटी रहीं। डीएम ने बताया कि जिले में अब तक 808 कोरोना संक्रमित मरीज मिले हैं। जिनमें से 527 उपचार के बाद सही हो चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें