फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: 1308 अभ्यर्थियों ने परीक्षा से किया किनारा

Sun, 26 Apr 2026 12:36 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
गौरीगंज शहर स्थित परीक्षा केंद्र के बाहर मौजूद परीक्षार्थी1
विज्ञापन
अमेठी सिटी। होमगार्ड भर्ती परीक्षा शनिवार से जिले के आठ केंद्रों पर शुरू हुई। कुल 5280 पंजीकृत अभ्यर्थियों में से 1308 अनुपस्थित रहे, जबकि 3972 ने परीक्षा दी। परीक्षा तीन दिन तक दो पालियों में आयोजित हो रही है। पहली पाली सुबह नौ बजे से 12:05 बजे तक चली। इसमें 2640 में से 1969 अभ्यर्थी शामिल हुए और 671 अनुपस्थित रहे।
विज्ञापन




दूसरी पाली दोपहर तीन से शाम पांच बजे तक हुई, जिसमें 2640 में से 2003 अभ्यर्थी शामिल हुए और 637 अनुपस्थित रहे। परीक्षा ओएमआर शीट पर ऑफलाइन माध्यम से कराई गई। केंद्रों पर सुरक्षा व्यवस्था सख्त रही। मेटल डिटेक्टर से जांच के बाद ही प्रवेश दिया गया। प्रवेश पत्र और पहचान पत्र का मिलान किया गया। परीक्षा समाप्त होने के बाद गौरीगंज, अमेठी, मुंशीगंज और रामनगर में जाम की स्थिति बनी रही।


एसपी ने बीमार अभ्यर्थी को पहुंचाया अस्पताल : रामनगर स्थित रणवीर इंटर कॉलेज केंद्र पर एक अभ्यर्थी अचेत हो गया। मौके पर मौजूद एसपी सरवणन टी ने उसे अपनी गाड़ी से अस्पताल पहुंचाया। इलाज के बाद उसकी हालत में सुधार हुआ। एसपी ने गर्मी को देखते हुए सभी केंद्रों पर पेयजल, ओआरएस व प्राथमिक उपचार की व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें