फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले में 12.33 लाख लोगों का हुआ वैक्सीनेशन

विज्ञापन
01 : गौरीगंज : बाजार शुकुल ब्लॉक के पीएचसी महोना में युवाओं को कोविड टीका लगाते स्वास्थ्य कर्मी। -सं? - फोटो : AMETHI
विज्ञापन
गौरीगंज (अमेठी)। ओमिक्रॉन की बढ़ती रफ्तार को लेकर जिले में कोरोना वैक्सीनेशन का कार्य युद्धस्तर पर चल रहा है। निर्धारित लक्ष्य 14,22,943 की तुलना में अब तक 12,33,454 को पहली डोज तो 7,32,709 लोगों को कोरोना की दोनों डोज लगाई जा चुकी हैं। बचे हुए लोगों को वैक्सीन लगाने के लिए कार्य की गति बढ़ा दी गई है।
विज्ञापन

राज्य स्तर से जिले में 18 वर्ष आयु वर्ग से ऊपर केे 14 लाख 22 हजार 943 लोगों को वैक्सीन लगाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया था। स्वास्थ्य विभाग ने निर्धारित लक्ष्य के अनुसार वैक्सीन लगाने के लिए अब तक कुल 12 लाख 33 हजार 454 लोगों को वैक्सीन की पहली डोज दी जा चुकी है। इसमें से दूसरी डोज महज सात लाख 32 हजार 709 लोगों को ही दी जा सकी है।
इस हिसाब से सोमवार तक जिले में 86.68 फीसदी लोगों को पहली तो 69.40 फीसदी लोगों को दूसरी डोज ही लग सकी है। विश्व के कई देशों में नए वैरिएंट ओमिक्रॉन की बढ़ती रफ्तार तथा देश के कई राज्यों में इस वैरिएंट के मरीज मिलने से शासन परेशान है।
विज्ञापन

शासन ने प्रदेश के सभी लोगों को वैक्सीन लगाने की कवायद तेज करने का फरमान जारी कर दिया है। शासन के निर्देश पर शत-प्रतिशत लोगों को वैक्सीनेशन से आच्छादित करने के लिए जिला प्रशासन व स्वास्थ्य विभाग नई रणनीति बनाने में जुटा है। अफसर अब पहली खुराक लगवा चुके लोगों के पुरवे में जाकर उन्हें वैक्सीन की दूसरी डोज लगवाने का काम करने की तैयारी कर रहे हैं।
ओमिक्रॉन को लेकर तैयारियों में जुटा विभाग
ओमिक्रॉन को लेकर जिला प्रशासन व स्वास्थ्य विभाग अलर्ट मोड पर है। स्वास्थ्य विभाग पहले व दूसरे चरण में की गई तैयारियों तथा उपलब्ध संसाधनों की क्रियाशीलता जांचने में जुटा है। कोविड के नोडल एसीएमओ डॉ. राम प्रसाद के अनुसार जिला अस्पताल में 100 बेड तथा रेफरल हॉस्पिटल तिलोई में 200 बेड के साथ सीएचसी फुरसतगंज, शाहगढ़, शुकुल बाजार, संग्रामपुर व जगदीशपुर में 25-25 बेड के वार्ड बनाए गए हैं।
400 बेडों पर पाइप लाइन से ऑक्सीजन की सुविधा है। अन्य बेडों की तुलना में अस्पताल में ऑक्सीजन कंसंट्रेटर भी मौजूद है। बच्चों के संक्रमित होने पर जिला अस्पताल में पीआईसीयू के 40 बेड, सीएचसी फुरसतगंज, शाहगढ़, शुकुल बाजार, संग्रामपुर व जगदीशपुर में 12-12 अतिरिक्त बेड के वार्ड आरक्षित किए गए हैं। 24 वेंटीलेटर क्रियाशील करते हुए मास्क, सैनिटाइजर, हैंड ग्लब्स व आवश्यक दवाओं की उपलब्धता सुनिश्चित करा दी गई है।
प्रतिदिन फीडबैक लेने के निर्देश
डीएम अरुण कुमार ने टीकाकरण की प्रगति बढ़ाने के लिए प्रतिदिन का लक्ष्य निर्धारित करते हुए फीड बैक से अवगत कराने का निर्देश दिया है। उन्होंने कंट्रोल रूम को पूर्व की भांति संचालित करने तथा प्रतिदिन सुबह-शाम टीकाकरण प्रगति की मॉनीटरिंग करने का निर्देश दिया है।
डीएम ने विस्तृत कार्य योजना बनाकर शत-प्रतिशत लाभार्थियों को टीकाकरण की प्रथम व द्वितीय डोज लगाने के निर्देश देते हुए ग्राम/वार्ड निगरानी समितियों को पूर्व की भांति सक्रिय करने को कहा है। डीएम ने कोविड-19 के नए वैरिएंट ओमिक्रॉन के दृष्टिगत विदेश या अन्य प्रदेशों से आने वाले व्यक्तियों की कड़ी निगरानी रखते हुए उनकी सैंपलिंग कराने का भी निर्देश दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें