फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: 108 जोड़ों ने किया सामूहिक महारुद्राभिषेक

Mon, 17 Aug 2026 12:49 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
 जामों के श्री शंकर बूढे बाबा मंदिर में रुद्रा​भिषेक करते 108 जोड़े।-संवाद
विज्ञापन
जामों। श्री शंकर बूढ़े बाबा मंदिर परिसर में रविवार को सामूहिक महारुद्राभिषेक का आयोजन श्रद्धा और भक्तिभाव के साथ हुआ। इसमें आसपास के 108 जोड़ों ने विधिविधान से भगवान शिव का पूजन किया। पंडित पवनदेव ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ श्रद्धालुओं से पूजन कराया।
विज्ञापन



श्रद्धालुओं ने अपने सम्मुख बालू से शिवलिंग बनाए। इसके बाद बेलपत्र, भांग, धतूरा, गंगाजल और दूध समेत अन्य पूजन सामग्री से भगवान शिव का अभिषेक किया। भक्तों ने परिवार और समाज के कल्याण के साथ भगवान भोलेनाथ की कृपा की कामना की। सामूहिक पूजन के दौरान मंदिर परिसर वैदिक मंत्रों और हर हर महादेव के जयकारों से गूंजता रहा।


आयोजक पवन कुमार सिंह ने बताया कि मंदिर परिसर में यह सातवां सामूहिक रुद्राभिषेक है। इस मौके पर विधायक राकेश प्रताप सिंह, राजेश कुमार सिंह, राजेंद्र सिंह, अनिल कुमार, अंबिका प्रसाद श्रीवास्तव, प्रेमशंकर पांडेय, ध्रुवराज सिंह और आरपी सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें