अंबेडकरनगर। शिवसेना के सदस्यता अभियान का शुभारंभ रविवार को हुआ। नगर स्थित गायत्री मंदिर प्रांगण में जिला प्रमुख संत समाज नंदलाल महाराज व जिला प्रमुख नंद कुमार तिवारी की देखरेख में हुई बैठक में कई युवाओं ने पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। साथ ही जिला प्रमुख ने संतोष तिवारी को नगर प्रमुख मनोनीत किया। इसके अलावा जिला प्रचार प्रमुख विनोद श्रीवास्तव को जिला उपप्रमुख का भी कार्यभार सौंपा।
जिला प्रमुख नंद कुमार तिवारी ने कहा कि संगठन को मजबूत बनाना हर कार्यकर्ता का कर्तव्य है। संगठन मजबूत होगा तो समस्याओं का निस्तारण भी तेजी सेे होगा। कहा कि पार्टी समाज व राष्ट्र की बेहतरी के लिए पूरी तरह से तत्पर है। इससे पहले तमाम युवाओं को पार्टी की सदस्यता दिलाई गई। अरविंद सिंह को जिला मंत्री तथा नगर प्रभारी का दायित्व सौंपा। विकास मिश्र को युुवा सेना जिला महामंत्री, लोकेश त्रिपाठी को युवा सेना का जिला सचिव तथा मोनू सोनकर को नगर उपप्रमुख की जिम्मेदारी सौंपी। वक्ताओं ने कहा कि सभी की जिम्मेदारी है कि वह अपने अपने दायित्वों को लेकर गंभीर रहें।