फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाहनों की टक्कर में युवक की मौत, पांच घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। जिले में अलग-अलग थाना क्षेत्रों में हुए सड़क हादसों में एक युवक की मौत हो गई, वहीं पांच लोग घायल हो गए। सभी घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

महरुआ थाना क्षेत्र के बरामदपुर जरियारी निवासी ज्ञानप्रकाश (29) बाइक से शनिवार देर शाम आनंदनगर चौराहे की तरफ जा रहा था। एनएच 232 पर स्थित चौराहे से कुछ दूर पहले वह ट्रैक्टर-ट्रॉली को ओवरटेक करने लगा। इसी दौरान उसका संतुलन बिगड़ गया और वह ट्रॉली की चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस टीम ने एंबुलेंस कर्मियों की मदद से उसे जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने ज्ञानप्रकाश को मृत घोषित कर दिया।
महरुआ निवासी राजेंद्र कुमार (32) रविवार को सुबह बाइक से अकबरपुर जाते समय नगर के निकट बाइक की टक्कर लगने से घायल हो गया। अहिरौली थाना क्षेत्र के खेमापुर निवासी गंगाराम (65) सुबह उस समय बाइक की टक्कर लगने से घायल हो गए, जब वह घर के निकट सड़क पार कर रहे थे। बसखारी थाना क्षेत्र के किछौछा निवासी मोहम्मद अमीन (35) सुबह बाइक से अकबरपुर जाते समय मसड़ा के निकट बाइक की टक्कर लगने से घायल हो गया।
विज्ञापन

इब्राहिमपुर थाना क्षेत्र के केदारनगर निवासी रवि कुमार (36) शनिवार देर शाम बाइक से टांडा से घर जाते समय बाजार के पास जीप की टक्कर लगने से घायल हो गया। अकबरपुर कोतवाली क्षेत्र के इमामबाग निवासी शमीम (32) रविवार सुबह बाइक से बस स्टेशन जाते समय पुराने तहसील तिराहे के निकट बाइक की टक्कर से घायल हो गया। सभी घायलों को जिला अस्पताल मेें भर्ती कराया गया है। बताया जाता है कि हादसे के शिकार हुए बाइक सवारों ने हेलमेट नहीं लगाया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें