फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP News: डीएम की पहल पर इस्राइल से सुरक्षित घर लौटा युवक, जॉर्डन के रास्ते आया; चिनाई के काम के लिए गया था

Sat, 04 Apr 2026 06:49 PM IST
Bhupendra Singh अमर उजाला नेटवर्क, अंबेडकरनगर

सार

युद्ध के बीच इस्राइल में फंसे युवक की सुरक्षित वतन वापसी हो गई। पत्नी की गुहार पर डीएम ने एक्शन लिया। जॉर्डन के रास्ते सुरक्षित घर पहुंचा। आगे पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन
पत्नी किरण देवी के साथ अखिलेश कुमार। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इस्राइल-ईरान युद्ध के बीच फंसे अंबेडकरनगर के अकबरपुर के हजपुरा निवासी अखिलेश कुमार सुरक्षित घर लौट आए हैं। डीएम अनुपम शुक्ला के व्यक्तिगत हस्तक्षेप और भारतीय दूतावास की मदद से उन्हें जॉर्डन के रास्ते भारत लाया गया।

विज्ञापन


अखिलेश रोजगार के लिए इस्राइल के नेतन्या शहर गए थे। उनकी पत्नी किरण देवी ने 25 मार्च को जनता दर्शन में जिलाधिकारी से मदद मांगी। डीएम ने 28 मार्च को इस्राइल स्थित भारतीय दूतावास को पत्र लिखकर समन्वय स्थापित किया। 

इस्राइल के हवाई अड्डे बंद होने के कारण अखिलेश को 02 अप्रैल को सड़क मार्ग से जॉर्डन सीमा (एलेनबी बॉर्डर) पहुंचाया गया। जॉर्डन की राजधानी अम्मान से वे मुंबई पहुंचे। वहां से एयर इंडिया की फ्लाइट से 03 अप्रैल को लखनऊ आए। उनके घर पहुंचते ही परिजनों ने राहत की सांस ली। साथ ही जिला प्रशासन व सरकार का आभार जताया।

डीएम से भेंट कर जताया आभार

शनिवार को अखिलेश कुमार ने पत्नी किरण देवी के साथ कलेक्ट्रेट पहुंचकर जिलाधिकारी अनुपम शुक्ला से भेंट की। अपनी सुरक्षित वापसी के लिए आभार जताया। इस अवसर पर जिलाधिकारी ने भी अखिलेश को वापस लाने में सहयोग के लिए विदेश मंत्रालय, इजराइल व जॉर्डन स्थित भारतीय दूतावासों, राज्य शासन और एयरलाइंस सहित सभी संबंधित अधिकारियों व संस्थाओं का धन्यवाद किया।

बीमारी और युद्ध के बीच से सुरक्षित वापसी

अखिलेश 1.5 वर्ष पहले करीब 20-22 जिलों के अन्य लोगों के साथ चिनाई के काम के लिए इस्राइल गए थे। तबीयत खराब होने के कारण वे घर लौटने की तैयारी कर ही रहे थे कि युद्ध छिड़ गया। उन्हें सुरक्षित वापस देखकर पांच साल का बेटा आर्य, पत्नी किरण देवी और माता निह्ना व पिता रतिलाल बेहद खुश हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें