फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambedkar Nagar News: जिला अस्पताल में सोमवार से शुरू होगा ट्रामा सेंटर

Sat, 04 Apr 2026 12:06 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। जिले में सड़क हादसों में घायल मरीजों को अब बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं मिलेंगी। चार वर्ष पहले बने जिला अस्पताल के ट्रामा सेंटर का संचालन सोमवार से शुरू होगा। स्वास्थ्य विभाग ने इसके लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं।
विज्ञापन

अभी गंभीर मरीजों को इलाज के लिए लखनऊ या अन्य शहरों में जाना पड़ता था। इससे उनकी जान को खतरा रहता था और धन भी अधिक खर्च होता था। स्थानीय लोगों और जनप्रतिनिधियों की ओर से ट्रामा सेंटर के संचालन की लगातार मांग की जा रही थी।डीएम अनुपम शुक्ला ने विभागीय अधिकारियों से चर्चा कर इसके संचालन पर सहमति बनाई। जिला अस्पताल की क्षमता 200 बेड की है और यहां आईसीयू सुविधा भी है। जिला अस्पताल में वर्ष 2022 में ट्रामा सेंटर बना था, लेकिन यह संचालित नहीं हो रहा था। जिला अस्पताल के ट्रामा सेंटर पर अभी फिलहाल पांच बेड से इसका संचालन किया जाएगा।
विज्ञापन


तैयारियां हुईं पूरी
जिला अस्पताल में ट्रामा सेंटर के संचालन की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। अभी पांच बेड से ही उपचार किया जाएगा।

डॉ. संजय कुमार शैवाल, सीएमओ
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें