फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विज्ञान के क्षेत्र में युवा तलाशें अपना कॅरिअर

Wed, 04 Nov 2015 11:06 PM IST
अबेडकरनगर/अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
बच्चों को बेहतर शिक्षा देकर देश को तरक्की के पथ पर ले जाया जा सकता है।  ये बातें बुधवार को राजकीय इंटर कॉलेज अकबरपुर में आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस के पूर्व जिला समन्वयक राकेश मौर्य ने कही।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि छात्र छात्राओं की प्रतिभा को विज्ञान के क्षेत्र में निखारना होगा।

राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस द्वारा जो प्रयास किया जा रहा है, वह काफी सराहनीय है। राजकीय इंटर कॉलेज के प्रभारी प्रधानाचार्य रामअजोर मौर्य ने कहा कि विज्ञान के क्षेत्र में युवाओं का बेहतर भविष्य है। विज्ञान की जानकारी कर न सिर्फ युवा स्वरोजगारपरक बन सकते हैं, बल्कि देश के विकास में अपना अहम योगदान दे सकेंगे।

राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस के जिला समन्वयक प्रवीण गुप्त ने संगठन की उपलब्धियों पर विस्तार से चर्चा की। इस मौके पर बड़ी संख्या में छात्र छात्राएं मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें