फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हादसे में युवक की मौत, एक गंभीर

Tue, 17 Jan 2017 11:16 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/अंबेडकरनगर
विज्ञापन
accident - फोटो : symbolic
विज्ञापन
बाइक से टांडा  जा रहे दो युवक  की जीप की टक्कर लगने से घायल हो गए। उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। इनमें एक युवक की गंभीर हालत को देखते हुए ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया गया। रास्ते में  उसकी मौत हो गई। 
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार इब्राहिमपुर थाना क्षेत्र के इल्तिफातगंज बाजार निवासी मोहसिन (20) पुत्र मोहम्मद वसीम अपने चाचा  तफ्सीर (38) पुत्र अली हसन के साथ बाइक से मंगलवार अपराह्न टांडा जा रहा  था।  अलीगंज थाना क्षेत्र के आसोपुर  गांव के निकट पीछे से आ रही तेज रफ्तार जीप ने उन्हें टक्कर मार दी।

इससे दोनों को गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों  को पहले सीएचसी टांडा, फिर जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। यहां से मोहसिन को  ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया गया।  रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। तफ्सीर की हालत  गंभीर बनी हुई है। दोनों ने हेलमेट नहीं लगा रखा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें