फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवक ने फांसी लगाकर दे दी जान

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। अकबरपुर कोतवाली क्षेत्र के कटरिया याकूबपुर गांव में एक युवक ने गुरुवार देर शाम कमरे में फांसी लगाकर जान दे दी। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। युवक की मौत होने से परिवारीजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। युवक ने ऐसा कदम क्यों उठाया, इस बात से परिवारीजन भी हैरान हैं।
विज्ञापन

अकबरपुर कोतवाली क्षेत्र के कटरिया याकूबपुर गांव में एक परिवार में गुरुवार देर शाम उस समय हड़कंप मच गया, जब परिवारीजनों ने घर के कमरे में शशांक चौधरी (25) का शव छत से फंदे पर लटका देखा। परिवारीजनों की चीख पुकार सुनकर मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। बताया जाता है कि शशांक गुरुवार शाम कमरे में चल गया और अंदर से दरवाजा बंद कर लिया।
काफी समय बीत जाने के बाद भी जब वह बाहर नहीं आया तो परिवारीजन कमरे की तरफ गए। वहां छत से उसका शव लटका दिखा। सांस चलने की उम्मीद में परिवारीजन उसे जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। युवक की मौत होने से परिवारीजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। युवक ने ऐसा कदम क्यों उठाया, इस बात से परिवारीजन भी हैरान हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें