फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambedkar Nagar News: ससुराल से लौटते समय सड़क हादसे में युवक की मौत

विज्ञापन
अजय यादव (फाइल फोटो)
विज्ञापन
भीटी। अकबरपुर के मूसेपुर गिरंट गांव निवासी अजय यादव (38) रविवार की नरहरपुर के पास सड़क हादसे में मौत हो गई। ससुराल से लौटते समय उनकी बाइक तेज रफ्तार डीसीएम की चपेट में आ गई।
विज्ञापन

मृतक के पिता रामनेवल यादव के अनुसार उनके बेटे अजय एक ट्रांसपोर्ट कंपनी में वाहन चालक के तौर पर कार्यरत थे। शनिवार की रात वह कंपनी का वाहन लेकर अपनी ससुराल नरहरपुर गए थे। रविवार दोपहर करीब एक बजे वह अपनी ससुराल से बाइक से अपने घर वापस लौट रहे थे। नरहरपुर-आनंदनगर मार्ग पर तेज रफ्तार डीसीएम ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में अजय की मौके पर ही मौत हो गई।
मृतक तीन भाइयों में मंझले थे। उनके बड़े भाई संजय यादव और छोटे भाई सुभाष यादव हैं। पति की अचानक मौत की खबर मिलते ही उनकी पत्नी शांति सदमे में बेसुध हो गईं। मां विमला देवी भी अपने बेटे के खोने के गम में बेहाल हैं। थानाध्यक्ष बीरेंद्र बहादुर सिंह ने बताया कि तहरीर मिलने पर प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें