फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

AmbedkarNagar News: असलहे के बल पर अधिवक्ता के घर लूट, लाखों रुपये की ज्वेलरी और नकदी ले गए बदमाश

Sun, 24 May 2026 01:01 PM IST
Bhupendra Singh अमर उजाला नेटवर्क, अंबेडकरनगर

सार

अंबेडकरनगर में असलहे के बल पर अधिवक्ता के घर लाखों की लूट की गई। बदमाशों ने परिवार को बंधक बनाकर वारदात को अंजाम दिया। अधिवक्ता के भांजे की कनपटी पर असलहा सटाकर घटना को अंजाम दिया। आगे पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन
खुला पड़ा बक्सा। - फोटो : वीडियो ग्रैब
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यूपी के अंबेडकरनगर में शनिवार देर रात बदमाशों ने अधिवक्ता के घर में घुसकर लाखों रुपये की ज्वेलरी और नकदी लूट ली। बदमाशों ने परिवार के लोगों को कमरों में बंद करके असलहे के बल पर वारदात को अंजाम दिया। घटना से इलाके में दहशत का माहौल है।
विज्ञापन


घटना मालीपुर थाना क्षेत्र के कजरी नंदापुर गांव की है। बताया गया कि गांव निवासी अधिवक्ता प्रदीप कुमार चौहान के घर आधी रात करीब 1.30 बजे बदमाश छत के रास्ते दाखिल हुए। उन्होंने सबसे पहले प्रदीप और अनिल के कमरों का दरवाजा बाहर से बंद कर दिया। इसके बाद मकान के पिछले हिस्से में पहुंचे, जहां परिवार की महिलाएं सो रही थीं।

विज्ञापन


पीड़ित पक्ष के अनुसार, बदमाशों ने अर्चना, फूलमती और उनकी नानी के लाखों रुपये के जेवरात व करीब 2.5 लाख रुपये नकद लूट लिए। फूलमती के कमरे में पहुंचे तो आहट होने पर परिवार के लोग जग गए। इस पर एक बदमाश ने भांजे विशाल चौहान की कनपटी पर पिस्टल सटा दी। जान से मारने की धमकी देकर शांत करा दिया।
विज्ञापन


बदमाशों ने कमरे में रखी अलमारी और कबर्ड को खंगालते हुए 13 हजार रुपये नकद लूट लिए। वारदात के बाद बदमाश कमरे को बाहर से बंद कर फरार हो गए। घटना की जानकारी मिलने पर विशाल चौहान ने अपने मामा अनुज कुमार चौहान को सूचना दी। अनुज ने पहुंचकर कमरे की कुंडी खोली और परिवार के अन्य सदस्यों को बाहर निकाला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौके का निरीक्षण कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें