फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambedkar Nagar News: अज्ञात वाहन की टक्कर से युवक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
कटहरी। अकबरपुर इलाके में बुधवार रात करीब 8:30 बजे पाहितीपुर-श्रवण क्षेत्र मार्ग पर दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। करमपुर निवासी गोविंद (28) बाइक से अपने घर लौट रहे थे। इसी दौरान किसी अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी।
विज्ञापन


हादसे में गोविंद के सिर में गंभीर चोट आई। बताया जा रहा है कि घटना के समय उन्होंने हेलमेट नहीं पहना था। उन्हें उपचार के लिए जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया।

हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। इंस्पेक्टर संतोष सिंह ने बताया कि अज्ञात वाहन की पहचान और तलाश के प्रयास किए जा रहे हैं। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें