फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पारिश्रमिक न मिलने से भड़के कर्मियों ने किया हंगामा

विज्ञापन
विज्ञापन
बसखारी। मतगणना का पारिश्रमिक न मिलने से नाराज कर्मचारियों ने सोमवार को मतगणना स्थल दीनबंधु डॉ. परशुराम महाविद्यालय पर हंगामा कर दिया। तमाम कर्मचारियों ने मतगणना का बहिष्कार करते हुए कहा कि दूसरे दिन भी अभी तक पारिश्रमिक उपलब्ध नहीं कराया जा सका है ,जबकि दिया जाने वाला भोजन भी गुणवत्ता विहीन है। कर्मचारियों के हंगामे से हड़कंप मंच गया। इससे कुछ देर के लिए मतगणना का काम भी प्रभावित हुआ।
विज्ञापन

नाराज कर्मचारियों ने कहा कि उन्हें भरोसा दिलाया गया था कि मतगणना शुरू होने के साथ ही उनका पारिश्रमिक दिला दिया जाएगा। हालांकि ऐसा अब तक नहीं हो पाया है। दूसरे दिन भी प्रशासन पारिश्रमिक उपलब्ध कराने में विफल रहा है। इसी से आक्रोशित होकर कर्मचारियों ने न सिर्फ हंगामा शुरू कर दिया, वरन मतगणना का भी बहिष्कार कर दिया।
यह खबर मिलते ही अधिकारियों में हड़कंप मच गया। आनन-फानन में कर्मचारियों से बात कर उन्हें भरोसा दिलाया गया कि उन्हें आज ही भुगतान सुनिश्चित करा दिया जाएगा। अधिकारियों ने कहा कि उन्हें हर तरह की सुविधा दी जाएगी। भोजन की गुणवत्ता पहले से ही बेहतर है। इसे और बेहतर कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें