फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambedkar Nagar News: करंट से मजदूर की मौत, परिजनों में मातम

Sat, 01 Aug 2026 11:43 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
विज्ञापन
अकबरपुर थाने के बाहर शनिवार को रोते-बिलखते मृतक के परिजन
विज्ञापन
सद्दरपुर। अकबरपुर के कटरिया स्थित एक चिकित्सक के निर्माणाधीन आवास पर शनिवार दोपहर काम कर रहे मजदूर बेदार हुसैन (55) की करंट की चपेट में आकर मौत हो गई।
विज्ञापन

मृतक की पत्नी गुलशन जहरा के अनुसार बेदार हुसैन अकबरपुर के कटरिया में डॉ. बीडी वर्मा के निर्माणाधीन आवास पर काम कर रहे थे। शनिवार दोपहर करीब दो बजे श्रमिक बेदार सबमर्सिबल पंप चलाने के लिए गए थे। स्टार्टर छूते ही उसमें करंट उतर आया और बेदार उसी से चिपक गए। तत्काल उन्हें राजकीय मेडिकल कॉलेज सद्दरपुर ले जाया गया, जहां डॉक्टर ने देखते ही मृत घोषित कर दिया। पत्नी गुलशन ने पुलिस को दी गई तहरीर में आरोप लगाया कि डॉ. बीडी वर्मा अपने हॉस्पिटल न ले जाकर राजकीय मेडिकल काॅलेज भिजवा दिया और बिना सूचना के पोस्टमार्टम के लिए भी भिजवा दिया। इंस्पेक्टर संतोष कुमार सिंह ने बताया कि प्रथम दृष्टया डॉ. बीडी वर्मा का आवास होने की बात सामने आ रही है। मामले की जांच कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें