अंबेडकरनगर। राजकीय माध्यमिक विद्यालयों व सहायता प्राप्त विद्यालयों में प्रोजेक्ट अलंकार के तहत चल रहे कायाकल्प के तमाम सुस्त रफ्तार से चल रहे हैं। बजट की मांग को देखते हुए शासन ने दूसरी किस्त के रूप में 8.93 करोड़ रुपये और जारी कर दिए हैं। इस राशि से 25 राजकीय माध्यमिक कॉलेजों में बाउंड्रीवाॅल, स्वच्छ पाइप से पेयजल सुविधा, मल्टीपरपज हाॅल व अतिरिक्त कक्ष निर्माण कार्यों में तेजी आएगी।
प्रोजेक्ट अलंकार योजना के तहत राजकीय माध्यमिक विद्यालयों की हालत सुधारने की दशा में काम चल रहा है। 25 विद्यालयों का चयन वित्तीय वर्ष 2023-24 में किया गया था। इसके पीछे मकसद था कि यहां आने वाले बच्चों को बेहतर माहौल मिल सके। साथ जीर्णशीर्ण हो चुके विद्यालयों का जीर्णोद्धार कराया जा सके। इसके लिए शासन ने पहली किस्त के रूप में 12.53 करोड़ रुपये का बजट कार्यदायी संस्थाओं को दिए गए थे।
पिछले काफी समय से बजट न मिलने के कारण कार्य सुस्त रफ्तार से चल रहा है। इसके कारण शिक्षण कार्य भी प्रभावित हो रहा है। कार्यदायी संस्थाओं ने काफी समय पहले बजट की मांग भेजी थी। इस पर एक अप्रैल को शासन ने 8.93 करोड़ रुपये का बजट और मुहैया कराया हैं।
केस-01
नहीं बन पाया मल्टीपरपज हाॅल
फोटो-17
भीटी स्थित राजकीय बालिका इंटर कालेज का बाउंड्रीवॉल अलंकार योजना के तहत दूसरी किस्त न मिल पाने से निर्माण कार्य सुस्त है। यहां जगह न उपलब्ध होने के कारण मल्टीपरपज हाॅल नहीं बन पा रहा है।
केस 2
सुस्त रफ्तार से चल रहा काम
फोटो-16
राजकीय इंटर कॉलेज तेंदुआईकला में बाउंड्रीवाॅल निर्माण और मल्टीपरपज हाल का निर्माणाधीन है।बजट के अभाव में कार्य अत्यंत सुस्त रफ्तार से चल रहा था। माना जा रहा है कि दूसरी किस्त मिलने के बाद काम में तेजी आएगी।
वर्जन
नए सत्र में समाप्त होगा कार्य
राजकीय विद्यालयों की कार्यदायी संस्था को राशि का भुगतान किया जा चुका है। तय समय के अनुसार जल्द ही इन विद्यालयों में नए सत्र में काम समाप्त कर लिया जाएगा।
जेके पांडेय, डीसी निर्माण माध्यमिक शिक्षा विभाग