फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पति की दीर्घायु के लिए महिलाएं आज रखेंगी निर्जला व्रत

विज्ञापन
अंबेडकरनगर के इस गायत्री मंदिर में तीज पर्व के अवसर पर पूजन अर्चन के लिए पहुंचेंगे श्रद्धालु। - फोटो : AMBEDKAR NAGAR
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। पति की दीघार्यु के लिए गुरुवार को सुहागिन महिलाएं हरितालिका तीज व्रत रखेंगी। इसके लिए एक दिन पहले घरों से लेकर मंदिरों में तैयारियों का दौर देखने को मिला। बाजारों में सामानों की खरीदारी के लिए भी बड़ी संख्या में महिलाएं पहुंचीं। बताया जाता है कि काफी संख्या में महिलाएं निर्जला व्रत रखेंगी, जो रात में तारा देखने के बाद जलपान ग्रहण करेंगी।
विज्ञापन

प्रतिवर्ष की तरह इस बार भी हरितालिका तीज व्रत सुहागिन महिलाएं पूरी आस्था के साथ मनाएंगी। गुरुवार को भाद्र माह में पड़ने वाली हरितालिका तीज व्रत को लेकर महिलाओं में उत्साह देखने को मिला। घरों व मंदिरों में पूजन अर्चन को लेकर जहां तैयारियां होती दिखीं, वहीं बाजारों में सामानों की खरीदारी के लिए भी बड़ी संख्या में महिलाओं की भीड़ उमड़ी।
महिलाएं नए वस्त्र व आभूषणों का शृंगार करती हैं। सुबह स्नान के बाद भगवान शिव व माता पार्वती की पूजा- अर्चना से व्रत को शुरू करती हैं। काफी संख्या में महिलाएं निर्जला व्रत रखकर रात में तारा दिखने के बाद जलपान ग्रहण करती हैं। हरितालिका तीज के मौके पर सुहागिन महिलाएं भगवान शिव व माता पार्वती की बालू की प्रतिमा बनाती हैं, और पूरी आस्था के साथ पूजन-अर्चन करती हैं। मान्यता है कि हरितालिका तीज व्रत रखने व पूजन अर्चन करने से पति की आयु दीर्घ होती है।
विज्ञापन

गुरुवार को होने वाले इस व्रत को लेकर अकबरपुर नगर के गायत्री मंदिर में विशेष तैयारी एक दिन पहले पूरी की गई। पुजारी विद्यासागर ने बताया कि प्रत्येक हरितालिका तीज के मौके पर बड़ी संख्या में महिलाएं पहुंचती हैं। कोरोना महामारी के चलते इस बार विशेष व्यवस्था की गई है। महिलाओं की भीड़ एकत्रित न हो इसका विशेष ध्यान दिया जाएगा।
कोरोना गाइडलाइन का पालन कराने के साथ ही पूजन अर्चन होगा। इसके अलावा अकबरपुर नगर पालिका कार्यालय के निकट स्थित मां दुर्गा के मंदिर में भी तीज व्रत पर पहुंचने वाली महिला श्रद्धालुओं को कोरोना गाइडलाइन का पालन कराते हुए पूजन अर्चन कराने की व्यवस्था की गई है। तीज व्रत के मद्देनजर बुधवार को बाजारों में सामानों की खरीदारी के लिए बड़ी संख्या में महिलाएं पहुंची।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें