फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambedkar Nagar News: स्वयं सहायता समूह की महिलाएं बनाएंगी सीआईबी बोर्ड

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन (एनआरएलएम) के अंतर्गत गठित स्वयं सहायता समूहों की महिलाएं अब सिटिजेन इंफॉर्मेशन बोर्ड (सीआईबी) का निर्माण करेंगी। सड़क और अन्य सार्वजनिक निर्माण कार्यों में लगाए जाने वाले ये बोर्ड अब तक निजी एजेंसियों से बनवाए जाते थे, लेकिन अब इसकी जिम्मेदारी स्थानीय महिलाओं को सौंपी जा रही है।
विज्ञापन


इस पहल का उद्देश्य महिलाओं को तकनीकी रूप से दक्ष बनाकर आत्मनिर्भरता की दिशा में सशक्त करना है। इसके लिए महिलाओं को निर्माण सामग्री के प्रयोग, डिज़ाइनिंग, लेखन, पेंटिंग और टिकाऊ निर्माण से संबंधित प्रशिक्षण दिया जा रहा है।एनआरएलएम के उपायुक्त सुरेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि यह प्रयास महिलाओं को तकनीकी क्षेत्र से जोड़ने और निर्माण कार्यों में उनकी भागीदारी बढ़ाने की दिशा में एक अहम कदम है। उन्होंने कहा कि सीआईबी बोर्ड पारदर्शिता और जनजागरूकता का अहम माध्यम होता है, जिस पर योजना का नाम, लागत, समयसीमा और कार्यदायी संस्था की जानकारी अंकित होती है। प्रशिक्षण कार्यक्रम में विशेषज्ञों की मदद से महिलाओं को फिनिशिंग और गुणवत्ता नियंत्रण की बारीकियां भी सिखाई जा रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें