हंसवर (अंबेडकरनगर)। क्षेत्र के बहउद्दीनपुर की संगीता देवी (35) की शुक्रवार शाम को छत से गिरने से मौत हो गई। पति फौजू यादव के मुताबिक संगीता शुक्रवार की शाम किसी काम से छत पर गई थीं। अचानक चक्कर आने से वह दो मंजिला मकान से सीधे नीचे गिर गईं। हादसे में गंभीर रूप से चोट लग गई। आनन-फानन परिजन उनको लेकर सीएचसी बसखारी पहुंचे, जहां हालत गंभीर देख चिकित्सकों ने उन्हें राजकीय महामाया मेडिकल कॉलेज सद्दरपुर रेफर कर दिया।
यहां इलाज के दौरान देर शाम उनकी मौत हो गई। संगीता देवी के पति सफाई कर्मी हैं। हादसे के बाद से दो बेटों व एक बेटी का रो-रोकर बुरा हाल है। इंस्पेक्टर अलीगंज भूपेंद्र सिंह ने बताया कि मेडिकल कॉलेज से सूचना मिलने के बाद विधिक कार्रवाई की जा रही है। (संवाद)