फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambedkar Nagar News: मौसम में उतार-चढ़ाव से बढ़े बुखार और डायरिया के मरीज

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। जिले में मौसम के लगातार बदलते मिजाज का असर लोगों की सेहत पर दिख रहा है। तापमान का उतार-चढ़ाव स्वास्थ्य पर बुरा असर डाल रहा है। इससे वायरल बुखार, डायरिया और पेट संबंधी बीमारियों के मरीजों की संख्या बढ़ गई है।
विज्ञापन

जिला अस्पताल की ओपीडी में शनिवार को करीब 850 मरीज इलाज के लिए पहुंचे। इनमें ज्यादातर मौसम संबंधी बीमारियों से पीड़ित रहे। बच्चों और बुजुर्गों में बुखार और डायरिया के संक्रमण का असर ज्यादा देखा जा रहा है। इमरजेंसी और बच्चों के वार्ड में लगातार भर्ती मरीजों की संख्या बनी हुई है। इमरजेंसी वार्ड में कई मरीज पेट दर्द, बुखार और सांस संबंधी समस्या के साथ पहुंचे। इमरजेंसी में जहांगीरगंज के चक बसहियां निवासी सानवी पिता ज्ञानचंद पेट दर्द से भर्ती हुईं। टांडा के इटहिया निवासी फूला देवी पति लालजी को बुखार के कारण भर्ती किया गया।
अकबरपुर के राजेपुर धावा निवासी रोशनी पति रोहित पेट दर्द से परेशान रहीं, जबकि गुलजार का पूरा निवासी हबीब पुत्र इदरीश जकड़न की शिकायत पर पहुंचे। बच्चों के वार्ड में भी कई मामले सामने आए हैं। भीटी के आशाजीतपुर निवासी आस्तिक तिवारी सात मई से भर्ती हैं। रूकनपुर कासिमपुर निवासी रोहित वर्मा को बुखार है और आठ मई से इलाज चल रहा है। गोसाईगंज के बंदनडीह निवासी कृष्णा डायरिया से पीड़ित हैं। अकबरपुर के बरवां नासिरपुर निवासी मोहम्मद समद भी दस्त के चलते भर्ती हैं। दोस्तपुर निवासी सिराज अहमद (75) को सांस लेने में दिक्कत के बाद इमरजेंसी में भर्ती किया गया था, जिनकी हालत में अब सुधार है।
विज्ञापन


चिकित्सक की सलाह

फिजीशियन डाॅ.योगेश वर्मा के अनुसार, इस समय वायरल संक्रमण और पानी जनित बीमारियों का खतरा बढ़ जाता है। ऐसे में सावधानी बेहद जरूरी है। बच्चों और बुजुर्गों को इस मौसम में अतिरिक्त देखभाल की जरूरत होती है। शुरुआती लक्षण दिखते ही इलाज कराने से बीमारी गंभीर नहीं होती।
विज्ञापन


उबला या साफ पानी ही पिएं

बाहर का खुला भोजन और कटे फल खाने से बचें।

हाथ धोने की आदत रखें, खासकर खाने से पहले।

बच्चों को गंदे पानी और सड़क किनारे खाने से दूर रखें।

हल्का और ताजा भोजन लें, तला-भुना कम करें।

बुखार या दस्त होने पर खुद से दवा न लें, डॉक्टर से संपर्क करें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें