फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

करंट की चपेट में आने से महिला की मौत

Sat, 06 Aug 2016 10:55 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/अंबेडकरनगर
विज्ञापन
बिजली - फोटो : demo pic
विज्ञापन
स्थानीय तहसील क्षेत्र के लखमीपट्टी गांव में शनिवार को करंट से एक महिला की मौत हो गई। घटना से मौके पर चीख-पुकार मच गई। बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। घटना से परिवारीजनों में रोना-पिटना मचा हुआ है। जनपद न्यायालय में कार्यरत अधिवक्ता व लखमीपट्टी गांव निवासी रामधारी यादव की पत्नी भावती (42) ने शनिवार दोपहर घर में टेबुल फैन चला रखा था।
विज्ञापन


पंखा थोड़ा झुका हुआ था जिसे वह सीधा करने के लिए उठाने लगी। इसी बीच उन्हें करंट का झटका लग गया जिससे वह झुलस गईं। वह जब तक चीखती-चिल्लाती और परिवार के अन्य सदस्य मौके पर पहुंचकर उन्हें बचाने का प्रयास करते तब तक वह बेसुध होकर गिर पड़ीं।

अचानक कमरे में आवाज होने पर परिवार के अन्य सदस्य मौके पर पहुंचे तो देखा कि भावती नीचे पड़ी हैं। तत्काल पंखे को प्लग से निकाला गया। हालांकि तब तक भावती की सांसे थम चुकी थीं। घटना से समूचे परिवार में चीख-पुकार मच गई। बड़ी संख्या में ग्रामीण भी मौके पर जुट हो गए।
विज्ञापन


सूचना पर अधिवक्ता रामधारी भी घर पहुंचे। घटना से परिवारीजनों में रोना-पिटना मचा हुआ है। बार एसोसियेशन जिलाध्यक्ष इंद्रमणि शुक्ल समेत अन्य अधिवक्ताओं ने शोकसंवेदना जताई है। जिला पंचायत सदस्य प्रदुमन यादव ने घर पहुंचकर मृतका के परिवार को ढांढस बंधाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें