फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तेज बुखार से पीड़ित चार नए मरीज भर्ती

Sat, 06 Aug 2016 10:52 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/अंबेडकरनगर
विज्ञापन
hospital - फोटो : demo pic
विज्ञापन
जिले में संक्रामक रोगों का प्रकोप कम होने का नाम नहीं ले रहा है।  शनिवार को भी तेज बुखार से पीड़ित चार मरीज जिला अस्पताल में भर्ती हुए। इनमें से एक की हालत गंभीर है। उधर, लगातार ऐसे मरीज सामने आने के बाद भी जिला अस्पताल में अलग से वार्ड स्थापित नहीं हो सका है। 
विज्ञापन


थाना क्षेत्र अकबरपुर अंतर्गत जमुनीपुर गांव निवासी भगवती प्रसाद (70) को शुक्रवार देर शाम से ही तेज बुखार व बदन में दर्द होने लगा। परिवारीजनों ने उनका स्थानीय स्तर पर इलाज कराया लेकिन तबियत में सुधार नहीं हुआ। इस पर उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, उनकी हालत गंभीर बनी हुई है।

इसी थाना अंतर्गत राजेपुर गांव निवासी अमित (32) को शुक्रवार देर शाम तेज बुखार चढ़ गया, साथ ही बदन दर्द होने लगा। परिवारीजनों ने उसका स्थानीय स्तर पर इलाज कराया लेकिन तबियत में सुधार न होने पर उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन


वहीं, मालीपुर थाना अंतर्गत ताराखुर्द गांव निवासिनी अंतिमा (26) शुक्रवार देर शाम तेज बुखार की चपेट में आ गई। उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। उधर, महरुआ थाना अंतर्गत फत्तेपुर गांव निवासिनी गेनादेवी (60) को शनिवार सुबह तेज बुखार की चपेट में आने के बाद जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।

 इस बीच संक्रामक रोगों से पीड़ित मरीजों के लगातार सामने आने के बाद भी स्वास्थ्य विभाग जिला अस्पताल में अलग से वार्ड की स्थापना नहीं करा सका है। दो दिन पूर्व ही अकबरपुर तहसील के खेंवार में बुखार से मासूम की मौत भी हो चुकी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें