फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambedkar Nagar News: मारपीट में घायल महिला की मौत, दो को जेल

विज्ञापन
विज्ञापन
हजपुरा (अंबेडकरनगर)। सड़क पटाई के दौरान लकड़ी हटाने व पेड़ काटने के विरोध को लेकर हुई मारपीट में घायल वृद्ध महिला कमलेश (70) की इलाज के दौरान मौत हो गई है। पुलिस ने आरोपित सुनील एवं उसकी चाची सीता के खिलाफ गैरइरादतन हत्या का मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया।
विज्ञापन

सम्मनपुर थाने के सिकरोहर गांव में प्रधान प्रतिनिधि रमेश राजभर पैमाइश के बाद जेसीबी मशीन से चकमार्ग की पटाई एक दिन पहले करा रहे थे। गांव के राजाराम के घर के पास चकमार्ग को अधिक चौड़ा करने को लेकर विवाद मारपीट में तब्दील हो गया। सूखी लकड़ी व आम के पेड़ को काटने को लेकर राजाराम और उसके पटीदार सुनील के बीच विवाद हुआ था।
आरोप के अनुसार सुनील एवं उसकी चाची सीता ने राजाराम को लाठी डंडों से पीटना शुरू कर दिया। बीच बचाव में राजाराम की पत्नी कमलेश को पीट-पीटकर लहूलुहान कर दिया गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने राजाराम की तहरीर लेकर घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराने के बाद मारपीट की धाराओं में मुकदमा दर्ज किया था। मंगलवार की सुबह गंभीर रूप से घायल महिला कमलेश (70) वर्ष की इलाज के दौरान अस्पताल में मौत हो गई। इससे परिवार में कोहराम मच गया।
विज्ञापन

सीओ सुरेश कुमार मिश्र ने गांव पहुंचे ग्रामीणों से मामले के बारे में पूछताछ कर पुलिसकर्मियों को जांच पड़ताल कर कड़ी कार्रवाई करने का निर्देश दिया। प्रभारी थानाध्यक्ष उपनिरीक्षक संजय सिंह ने बताया कि मारपीट के मामले में नामजद दो आरोपियों के विरुद्ध दर्ज मुकदमे में गैर इरादतन हत्या की धारा बढ़ाने के साथ ही जेल भेज दिया गया। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें