फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संदिग्ध हालात में महिला की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। जलालपुर कोतवाली अंतर्गत गंजा मोहल्ले में शुक्रवार रात एक महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। महिला के मायके वालों ने ससुरालीजनों पर दहेज के लिए जहर देकर हत्या का आरोप लगाया है। साथ ही मामले में केस दर्ज करने के लिए तहरीर दी है। उधर पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस के अनुसार अभी तहरीर नहीं मिली है। यदि तहरीर मिलती है, तो केस दर्ज कर छानबीन की जाएगी।
विज्ञापन

कोतवाली अंतर्गत गंजा मोहल्ला निवासी सुनील की पत्नी रेनू (30) की शुक्रवार रात अचानक तबीयत खराब हो गई। उसके पेट में तेज दर्द के साथ ही उल्टी हो रही थी। घरवालों के अनुसार स्थानीय स्तर पर इलाज कराया, लेकिन तबीयत में सुधार न होने पर उसे सीएचसी नगपुर ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने रेनू को मृत घोषित कर दिया। इस बीच सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
उधर सूचना मिलने पर रेनू के मायके आलापुर थाना अंतर्गत बौरावांसे से उसके पिता मस्तराम विश्वकर्मा व परिवार के अन्य सदस्य गंजा पहुंचे। पोस्टमार्टम हाउस पर मिले मृतका के पिता मस्तराम ने ससुरालीजनों पर हत्या का आरोप लगाया। कहा कि रेनू को ससुरालीजन दहेज के लिए प्रताड़ित करते थे। इसी को लेकर जहर देकर उसकी हत्या कर दी।
विज्ञापन

मृतका के भाई बृजेश विश्वकर्मा ने कोतवाली पुलिस पर मामले को दबाने का आरोप लगाते हुए कहा कि उसने तहरीर दी है, लेकिन केस दर्ज नहीं किया जा रहा है। उधर कोतवाली प्रभारी प्रद्युम्न सिंह ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारण की जानकारी हो सकेगी। अभी कोई तहरीर नहीं मिली है। यदि तहरीर मिलती है, तो कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें