सद्दरपुर। अहिरौली के रामनगर जमदरा गांव में शनिवार शाम पीपल के पेड़ पर पूजा करने गईं मीना चौहान (58) को सांप ने डस लिया। आननफानन परिजन उन्हें जिला अस्पताल ले गए, वहां जांच के बाद चिकित्सक ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
पत्नी की अचानक मौत से पति गिरधारी लाल चौहान गहरे सदमे में हैं। मृतका अपने पीछे चार संतानों को छोड़ गई हैं। उनकी दो बेटियों का विवाह हो चुका है, जबकि दो बेटे योगेश प्रताप चौहान और सूरज चौहान हैं। उनकी आकस्मिक मृत्यु से पूरा परिवार गहरे सदमे में है। (संवाद)