फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambedkar Nagar News: लाखों की जमीन का हजारों में बैनामा, धोखाधड़ी का मामला दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
भीटी (अंबेडकरनगर)। क्षेत्र में लाखों रुपये की जमीन को मामूली रकम में बैनामा कराने का एक मामला सामने आया है। इस संबंध में आईजी के निर्देश पर पुलिस ने तीन नामजद आरोपियों सहित अज्ञात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

क्षेत्र के सेहराजलालपुर निवासी सूर्यनारायन चौबे ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उनके गांव में एक फैक्टरी लगने की बात चल रही थी। इस दौरान मुकुंदीपुर निवासी विकास, चौबेपुर निवासी अनुराग, बेला निवासी राजेश कुमार सिंह और तीन अन्य आरोपियों ने उनसे संपर्क किया। उन्होंने बताया कि उनकी जमीन 36 लाख रुपये प्रति बीघा के हिसाब से खरीदी जाएगी। आरोपियों ने उन्हें बहला-फुसलाकर एक बीघा खेत बेचने के लिए सहमत कर लिया। लालच में आकर उन्होंने जमीन का बैनामा करने के लिए हामी भर दी।
बैनामे के दौरान आरोपियों ने उनके इंडियन ओवरसीज बैंक खाते में पांच लाख रुपये आरटीजीएस के माध्यम से ट्रांसफर किए और 30 हजार रुपये नकद दिए। इसके अलावा, उन्होंने बीओबी बैंक भीटी के नाम आठ लाख रुपये का चेक, एसबीआई शहजादपुर के नाम पांच लाख रुपये का चेक, और पंजाब नेशनल बैंक विकास भवन अकबरपुर में आठ लाख रुपये का चेक भी दिखाया। आरोप है कि जमीन में साढ़े तीन लाख रुपये का ऋण जमा करने की बात कहकर आरोपियों ने एक बीघा जमीन की बात कहकर तीन बीघा जमीन का बैनामा अपने नाम करा लिया और धोखाधड़ी की। थानाध्यक्ष श्रीनिवास पांडेय ने बताया धोखाधड़ी की धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें