भीटी (अंबेडकरनगर)। घर में घुसकर तोड़फोड़ करते हुए गाली-गलौज व मारपीट कर घायल करने के मामले में पुलिस ने जेठ जेठानी समेत चार के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर लिया है।
महरुआ के नसीरपुर गांव निवासी सरिता ने पुलिस को दी तहरीर में बताया है कि 26 मई की रात नाै बजे के करीब वह अपने कमरे में खाना खा रही थीं। इसी दौरान जेठ संजय व रंजय व जेठानी सुनीता व किरन गाली-गलौज करते हुए सामान को तोड़ने लगे। विरोध पर जान से मारने की धमकी देते हुए लाठी-डंडे से मारने लगे। इससे वह बेहोश हो गईं। थानाध्यक्ष दिनेश सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर संबंधित धारा में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। आवश्यक कार्रवाई की जा रही है। (संवाद)