फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambedkar Nagar News: छात्र से छीना मोबाइल, विरोध पर पीटा

Fri, 30 May 2025 04:28 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
भीटी (अंबेडकरनगर)। महरुआ के हीड़ी पकड़िया गांव निवासी अमन ने कुछ लोगों पर मोबाइल छीनने का आरोप लगाया है।



पुलिस को दी तहरीर में बताया है कि 27 अप्रैल शाम पांच बजे के करीब बांदा टांडा हाईवे स्थित कुड़ी बरामदपुर तिराहे के पास राज लाइब्रेरी से पढ़कर साइकिल से अपने घर आ रहे थे। इसी दौरान एक ही बाइक पर सवार सेहरा जलालपुर गांव निवासी सचिन, हीड़ी पकड़िया निवासी दिनेश उर्फ भुल्ली व एक अज्ञात व्यक्ति ने साइकिल रोक ली और पैंट की जेब में रखे मोबाइल को छीन लिया। विरोध पर तीनों ने पिटाई कर साइकिल समेत सड़क पर गिरा दिया।
विज्ञापन


पीड़ित के मुताबिक इसके बाद तीनों मंशापुर में भी छिनैती की घटना को अंजाम दे रहे थे, लेकिन सफल नहीं हो पाए। थानाध्यक्ष दिनेश सिंह ने बताया कि संबंधित धारा में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। आरोपियों की तलाश जारी है। (संवाद)
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें