अंबेडकरनगर। प्रधानमंत्री आवास योजना की जांच में लापरवाही बरतने पर जिला प्रशासन ने जिला समाज कल्याण अधिकारी और बीडीओ टांडा का जून का वेतन रोक दिया है।
सीडीओ घनश्याम मीणा ने आदेश जारी करते हुए कहा कि नगर पंचायत अशरफपुर किछौछा में प्रधानमंत्री शहरी आवास योजना के लाभार्थियों की सूची में हेरफेर की शिकायतों की जांच जिला समाज कल्याण अधिकारी आरके चौरसिया और बीडीओ टांडा सविता सिंह को सौंपी गई थी। जांच में लापरवाही बरतने पर डीएम सैमुअल पॉल एन ने कड़ी नाराजगी जताई। इसी क्रम में अब दोनों जांच अधिकारियों का जून का वेतन रोक दिया गया है।