विद्युतनगर (अंबेडकरनगर)। एनटीपीसी टांडा द्वारा भूजल प्रबंधन पर हित धारक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। विश्व जल दिवस के उपलक्ष्य में मखदूमनगर में आयोजित कार्यक्रम में एनटीपीसी टांडा के पर्यावरण प्रबंधन विभाग व कृषि विज्ञान केंद्र पांती की तरफ से वक्ताओं ने कई महत्वपूर्ण जानकारी दी।
पर्यावरण प्रबंधन के वरिष्ठ प्रबंधक एचडी गोझिया ने कहा कि विगत वर्षों में भूजल की कमी की समस्या विश्व भर में बढ़ी है। ऐसे में आमजन को भूजल संरक्षण के बारे में जागरूक होने की जरूरत है। इसी को ध्यान में रखते हुए एनटीपीसी टांडा ने इस कार्यक्रम का आयोजन किया है। कृषि विज्ञान केंद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक एवं अध्यक्ष डॉ. रामजीत ने ग्रामीणों को भूजल की वर्तमान स्थिति के बारे में अवगत कराया। वैज्ञानिक डॉ. विद्यासागर ने सभी ग्रामवासियों को भूजल संरक्षण के लिए कई उपाय बताए। इस मौके पर बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।